DNA: ईरानी विदेश मंत्री की चेतावनी से हड़कंप। US-Iran war updates। Zee News
Автор: Zee News
Загружено: 2026-03-06
Просмотров: 31380
Описание:
'जमीनी हमला बहुत महंगा साबित होगा'
ईरानी विदेश मंत्री की चेतावनी से हड़कंप
DNA मित्रों, अब हम..अमेरिका और ईरान के बीच कभी भी शुरू होने वाली जमीनी जंग का विश्लेषण करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप..इस बड़ी खबर को लेकर आंख मिचौली खेल रहे हैं। व्हाइट हाउस..ईरान में यूएस आर्मी की एंट्री को लेकर ईरान को कन्फ्यूजन में रखना चाहता है लेकिन जमीन पर इसकी तैयारी साफ साफ दिखाई दे रही है। ईरान को भी आसमान और समंदर के बाद अब जमीन से आने वाला खतरा दिखाई देने लगा है। यही वजह है..ईरान ने उस जमीन पर हमला भी शुरू कर दिया..जहां से अमेरिका दुश्मनों को ईरान के अंदर दाखिल करवाने की तैयारी कर रहा है। यानी हवाई हमले के बाद अब जमीनी जंग की बारी आ चुकी है। इस नए खतरे को लेकर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका को बड़ी चेतावनी दी है। अराघची ने कहा है...अगर अमेरिका...ईरान की जमीन पर कदम रखता है तो ये उसकी सबसे बड़ी भूल होगी। मित्रों आज आपको जानना चाहिए...ईरान ने अमेरिका को जमीनी युद्ध के लिए चैलेंज क्यों दिया है। अमेरिका ईरान की धरती पर दुनिया के किन सबसे खूंखार लड़ाकों को उतारने की तैयारी कर रहा है? वियतनाम और अफगानिस्तान में जिस अमेरिका के लिए जमीनी युद्ध एक बुरा सपना साबित हुआ था, उसके लिए ईरान की जमीन..कितनी बड़ी चुनौती बनेगी?
आज आपको ये भी समझना चाहिए, कि इस जमीनी जंग में सिर्फ सेना नहीं उतरेगी, लड़ाके भी उतरेंगे। ऐसे लड़ाके जो सेना का संविधान नहीं मानते..ऐसे लड़ाके जो सिर्फ मजहब को मानते हैं। ऐसे लड़ाके जिनके लिए राष्ट्र से बड़ा धर्म है। जिन्हें एक ही भाषा समझ में आती है। मरना है या मारना है। ये मजहबी लड़ाके हैं। जो सिर्फ धर्म के नाम पर कफन बांधकर उतरेंगे। और ईरान के पास ऐसे मजहबी लड़ाकों की कितनी बड़ी टुकड़ी है..ये भी आज आपको जानना चाहिए। मित्रों, जब लड़ाके..देश के बजाय धर्म के लिए लड़ते हैं तो युद्ध सबसे खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है। इसलिए..ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच होने वाली जमीनी जंग भी सबसे खतरनाक स्तर से शुरू होगी। और इसका पहला ट्रेलर ईरान बॉर्डर से आ चुका है। मित्रों, ये वीडियो ईरान बॉर्डर के पास का है। जिसमें इरान से अमेरिकी मूल के हथियार लेकर कुर्द लड़ाके बॉर्डर की तरफ जा रहे हैं। और धीरे धीरे इनकी संख्या ईरान बॉर्डर पर बढ़ाई जा रही है। इसका मतलब ये हुआ मित्रों, अमेरिका ने कुर्दों को ईरान के खिलाफ जमीनी जंग में उतार दिया है। आज सबसे पहले आपको अमेरिका के जमीनी हमले की आशंका पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बयान को बहुत ध्यान से सुनना चाहिए...मित्रों एक अमेरिकी न्यूज चैनल के एंकर ने ईरान के विदेश मंत्री का इंटरव्यू लिया..इस इंटरव्यू के दौरान एंकर ने अराघची से वो सवाल पूछा..जिसकी पूरे अमेरिका में सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है । एंकर का अराघची से सवाल था..क्या आपको डर है..अमेरिका आपके देश पर जमीनी हमला कर सकता है?इस सवाल के जवाब में अराघची ने कहा....नहीं, हम तो उनका इंतजार कर रहे हैं । एंकर ने फिर सवाल किया....आप कहना चाहते हैं कि आप अमेरिका की सेना के जमीनी हमले का इंतज़ार कर रहे हैं?
#dnawithrahulsinha #usiranwarupdates #zeenews #worldnewstoday
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India's most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: / zeenews
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: / zeenews
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: