जानिए लोकपाल और उसकी शक्तियां। all about Lokpal, ,lokayukt act 2013
Автор: Parameter of law
Загружено: 2023-03-30
Просмотров: 1143
Описание:
इस वीडियो में यह बताया जा रहा है, कि लोकपाल क्या होता है। इसका गठन भारत में हो चुका है। काफी लंबे समय से इस संबंध में आंदोलन चला रहा था इस आंदोलन में अन्ना हजारे केजरीवाल किरण बेदी आदि थे। 2013 में लोकपाल एवं लोकायुक्त अधिनियम 2013 संसद द्वारा पास किया गया ,जिससे भ्रष्टाचार पर रोक लग सके।
सबसे पहले पिनाकी चंद्र घोष साहब को भारत का पहला लोकपाल बनाया गया।
भारतवर्ष में एक जनवरी 2014 से अधिनियम लागू हुआ। देशभर के सभी लोकसेवक इसके दायरे में आ गए, यहां तक कि पूर्व प्रधानमंत्री भी इसमें शामिल किए गए ,
अध्यक्ष एवं सदस्य की नियुक्ति 70 वर्ष तक की आयु के लिए की जाती है इसमें दुनिया के बहुत सारे देशों में जैसे यूएसएसपी नीदरलैंड डेनमार्क स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया आदि में लोकपाल अधिनियम लागू कियाहै।
लोकपाल में एक अध्यक्ष एवं 8 सदस्य होंगे ।जिसमें सर्वोच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस या उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस हो सकते है ।जो साफ-सुथरी छवि वाले होंगे, जिन्हें 25 वर्षों का एंटी करप्शन ,सार्वजनिक प्रशासन, जागरूकता, कानून विद्या, बीमा का अनुभव तथा 50 प्रतिशत सदस्य एससी, एसटी ,ओबीसी ,अल्पसंख्यक एवं महिलाओं की नियुक्ति होगी,इसकी नियुक्ति राष्ट्रपति की सिफारिश पर होगी, नियुक्ति समिति प्रधानमंत्री व चार सदस्यों से मिलकर बनेगी समिति में न्याय मंत्री लोकसभा अध्यक्ष।
अध्यक्ष या सदस्य के हटाने की विधि संसद के 100 सदस्य राष्ट्रपति को इस बाबत ज्ञापन सौंप सकते हैं। राष्ट्रपति इस ज्ञापन को सुप्रीम कोर्ट के ज्ञान में लाएगा ,यदि आरोप जांच के पश्चात सही पाए जाते हैं तो लिखित आदेश के द्वारा राष्ट्रपति लोकायुक्त को हटा सकते हैं यदि कोई व्यक्ति दिवाली हो जाता है या कहीं अन्य कार्य पर लगा है। तो उस लोकायुक्त के पद से हटा सकते हैं।
लोकपाल का कार्य क्षेत्र क्षेत्राधिकार क्या है ,कुशासन अनुचित लाभ ,भ्रष्टाचार की लोकायुक्त जांच करेगा। यह मंत्रियों केंद्रीय राज्य सरकार के अंदर किसी भी पीड़ित की शिकायत पर संज्ञान ले सकता है इसमें अदालत संवैधानिक पद वैधानिक न्यायाधिकरण से मिली हुई कोई जांच नहीं आती है शासकीय कर्मचारी के पद का दुरुपयोग भ्रष्टाचार की जांच प्रधानमंत्री वर्तमान सरकार के लोक सेवक सार्वजनिक उपक्रमों के सभी श्रेणी के कर्मचारी गैर सरकारी संगठन के डायरेक्टर विदेशों से लोग आते हैं।
इस संस्था का कार्य लोगों को जागरूक बनाकर भ्रष्टाचार को रोकनाहै।
#ऑल अबाउट लोकपाल
#पैरामीटर ऑफ लो
#लोकायुक्त अधिनियम 2013
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: