काली मिर्च की खेती - काली मिर्च की खेती की संपूर्ण जानकारी | Kali Mirch Ki Kheti
Автор: Discover Agriculture
Загружено: 2020-02-06
Просмотров: 90415
Описание:
काली मिर्च का पौधा एक सदाबाहर पौधा है. इसके पत्ते हमेशा हरे दिखाई देते हैं. काली मिर्च का सबसे ज्यादा उपयोग मसाले के रूप में होता है. इसके अलावा काली मिर्च का इस्तेमाल आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा में भी किया जाता है. काली मिर्च के इस्तेमाल से पेट और आँखों से संबंधित बीमारीयां नही होती हैं.
काली मिर्च का जन्म स्थान दक्षिणी भारत को माना जाता है. दक्षिण भारत में इसके सबसे बड़े उत्पादक राज्य केरल, कर्नाटक और तमिलनाडू हैं. इसके अलावा महाराष्ट्र, अंडमान निकोबार द्वीप और उत्तर पूर्वी राज्यों में भी काली मिर्च की खेती आंशिक तौर पर होती है. दक्षिण भारत के हर घर में इसके पेड़ मिल जाते हैं. भारत में इसकी पैदावार बड़े पैमाने पर की जाती है. भारत इसका बड़ा निर्यातक और उपभोगकर्ता देश भी हैं.
काली मिर्च की खेती पर्याप्त वर्षा और आर्द्र उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में की जाती है. इसके लिए दक्षिण भारत की मिट्टी सबसे उपयुक्त है. इस कारण दक्षिण भारत में इसकी खेती ज्यादा की जाती हैं. काली मिर्च के पौधों को कलम और बीज दोनों ही तरीके से उगाया जा सकता है. लेकिन इसके पौधों को कलम के माध्यम से उगाना सबसे अच्छा माना जाता है. काली मिर्च का पौधा बेल के रूप में लम्बा बढ़ता है. जबकि मिट्टी में इसकी जड़ें 2 मीटर की गहराई तक जा सकती हैं. काली मिर्च का पौधा तीन साल बाद पैदावार देना शुरू करती है.
इसकी खेती बागबानी तरीके से की जाती है. जिस कारण काली मिर्च के पौधे को एक बार खेत में लगाने के बाद उससे कई सालों तक फसल प्राप्त की जा सकती हैं. काली मिर्च की रुपाई खेतों में एक बार ही करनी पड़ती है. जिससे बार बार पौधे के लगाने पर आने वाले खर्च भी कम हो जाता है. इसकी खेती से किसानों को काफी मुनाफा मिलता हैं. क्योंकि इसका बाज़ार भाव 400 रूपये प्रति किलो से भी ज्यादा होता है. और एक पेड साल में 6 किलो से भी ज्यादा फल दे सकता है.
अगर आप भी काली मिर्च की खेती करने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको इसके बारें में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं.
Video By: Roshan Shetty
Follow Me on
Instagram: / iamroshanshettyc
SUBSCRIBE: https://www.youtube.com/DiscoverAgric...
Discover Agriculture YouTube Channel: / discoveragriculture
EMAIL: [email protected]
Website: https://discoveragriculture.com
FOLLOW US ON : Instagram : / roshan_shetty_c
Facebook : / roshanshettycg
Instagram : / harshith_bhandary_
Facebook : / harshith.bhandary.7
#काली_मिर्च_कीखेती #BlackPepperfarming #Papaya #DiscoveryAgriculture #Discovery #Agriculture #AgricultureGuide #FarmersGuide #Farming #DiscoveryChannel
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: