डर से पहले ही निर्भय ko प्राप्त करे
Автор: The cool talk
Загружено: 2023-09-03
Просмотров: 228
Описание:
डर को कैसे जीतकर निर्भय बने!जीने की राह!motivational talk,बाते जो जीना सीखा दे @Thecooltalk-jc2iu
जीने की राह: अकेलेपन को एकांत में बदल कर खुशी को आमंत्रित करें
5 वर्ष पहले
इनसान के शरीर में भय खून की तरह बहता है। बहुत कम लोग होंगे जो यह दावा कर सकें कि हम निर्भय हैं और किसी बात से डरते नहीं। कुछ लोग हो सकते हैं जो डर से जल्दी बाहर निकल आते हैं और कुछ होंगे जो डर में डूब जाते हैं, लेकिन भय ज्ञात हो या अज्ञात, आपकी खुशी को खत्म कर देगा। भयभीत व्यक्ति कभी खुश नहीं रह सकता। तो खुश रहने की जितनी शर्तें हैं उनमें एक है निर्भय हो जाओ। ज्ञात भय तो फिर भी मनुष्य को यह बता देता है कि ऐसा होने वाला है और आप परेशानी में घिरने वाले हो।
जैसे किसी परीक्षा का परिणाम। यह ज्ञात भय कहलाएगा। लेकिन, बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो अज्ञात भय से पीड़ित हैं। जिनको खुद नहीं मालूम पड़ता कि वो परेशान क्यों हैं? बस, पूछो तो कहेंगे एक अजीब-सा डर सता रहा है। अज्ञात भय से मुक्ति पाना हो तो अपने अकेलेपन को एकांत में बदल डालें। एकांत का मतलब होता है अपनी आत्मा के साथ बैठना। 24 घंटे में कुछ समय ऐसा निकालें जिसमें कोई दौड़-भाग न हो, जरा भी हड़बड़ाहट न हो। बाहर की दुनिया से पूरी तरह कटते हुए एकदम शांत बैठ जाइए, अपने आपके निकट आ जाइए। यही एकांत है और जैसे ही एकांत में उतरे, आप पाएंगे जो अज्ञात भय घेरे हुए था, उससे मुक्त हो जाएंगे। फिर दिल के किसी कोने से आवाज आएगी- जो होगा, देख लेंगे पर अभी परेशान नहीं होंगे। बस, समझिए इस संवाद के साथ आपने खुशी को आमंत्रण दे दिया..।
Повторяем попытку...

Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: