Tiranga uncha rahega.......
Автор: Sarvesh Dubey
Загружено: 2026-01-26
Просмотров: 168
Описание:
विवेकानंद शिशुकुंज इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस।
विद्युत नगर, अंबेडकर नगर स्थित विवेकानंद शिशुकुंज इंटर कॉलेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। यह कार्यक्रम श्रीमान राम तीरथ यादव जी एवं श्रीमान नरसिंह नारायण जी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री बृजेश कुमार वर्मा जी(समाजसेवी) उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में श्रीमान अरविंद सिंह जी (भाजपा कार्यकर्ता), श्रीमती आरती सिंह जी (सभासद, विवेकानंद वार्ड), श्रीमान अजय कुमार मोदी जी (समाजसेवी), श्रीमान विजय शंकर उपाध्याय जी (सह-प्रबंधक), श्रीमान राजकमल जी (खंड संचालक), श्रीमान राजकुमार सोनी जी (कोषाध्यक्ष), श्रीमान भगवत लाल अग्रहरि जी (सामाजिक कार्यकर्ता), श्रीमती लालमति जी, श्रीमान बृजमोहन गुप्ता जी (समाजसेवी), श्रीमान हरिश्चंद्र मौर्य जी (समाजसेवी), श्रीमान राकेश तिवारी जी (सदस्य), श्रीमान रतन अग्रवाल जी, श्रीमान अभिषेक जी (पूर्व छात्र), श्रीमान सुरेंद्र सिंह जी (एलआईसी वरिष्ठ अभिकर्ता) सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं विद्त जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत झंडारोहण एवं सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा।
मुख्य अतिथि श्री बृजेश कुमार वर्मा जी ने अपने संबोधन में 26 जनवरी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन हमें हमारे संविधान, अधिकारों एवं कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम एवं देशभक्ति के मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया तथा कहा कि आज के छात्र ही कल के सशक्त नागरिक होंगे।
विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री संतराम यादव जी ने 26 जनवरी मनाए जाने के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री राम तीरथ यादव जी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य-आचार्या बहनें व भैया-बहन उपस्थित रहे।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: