जंघई फ्लाईओवर पर गाडर लान्चिंग का काम शुरू, जल्द दौडेंगी गाडियां
Автор: Journalist Bibhash
Загружено: 2026-03-17
Просмотров: 403
Описание:
जंघई फ्लाईओवर पर गाडर लान्चिंग का काम शुरू
15 दिन मे काम पूरा होने की संभावना है
मीरगंज। मछलीशहर से वाराणसी जा रही एनएच 731बी पर जंघई बाईपास पर बहु प्रतिक्षित फ्लाईओवर पर गाडर लाचिंग का काम शुरू कर दिया गया है 15 दिन मे काम पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।
मछलीशहर से वाराणसी के लिए एनएच 731बी का निर्माण नवम्बर 2023 मे 640 करोड के बजट से शुरू कराया गया था दो साल से कम समय मे स्वास्तिक कन्ट्रक्शन कम्पनी ने भदोही तक सड़क निर्माण का काम पूरा भी कर लिया था लेकिन जंघई मे बन रहे 8 किमी लम्बे जंघई बाईपास पर जंघई फ्लाईओवर का निर्माण शुरू किया गया था फ्लाईओवर का निर्माण पूरा कई माह पहले हो गया था लेकिन रेलवे से अनुमति मिलने मे देरी हो रही थी अब रेलवे की अनुमति मिलने के बाद मंगलवार को जंघई प्रयागराज रेल मार्ग पर बगैर ट्रैक की जगह पर गाडर लाचिंग का काम शूरु किया गया जिसे शाम तक पूरा कर लिया जायेगा बाकी रेलवे ट्रैक के ऊपर के लिए पुन एक सप्ताह बाद ईद के बाद गाडर लान्चिंग का काम पूरा कराया जायेगा इस दौरान रेलवे से ब्लाक भी लिया जायेगा जिसके बाद वाराणसी प्रयागराज रेलवे रुट पर भी गाडर चढाये जाने का काम किया जायेगा काम पूरा होने मे 15 दिन का समय लगेगा संभावना व्यक्त की जा रही है की मार्च तक गाडर लान्चिंग कर दिया जायेगा तथा 15 अप्रैल तक फ्लाईओवर चालू कर दिया जायेगा। फ्लाईओवर चालू होने से जंघई फाटक 51बी पर लगने वाले जाम से लोगो को छुटकारा मिलेगा।
अवर अभियन्ता ओपी प्रसाद का कहना है की आज बगैर ट्रैक के इलाके मे गाडर लान्चिंग किया गया है ईद को देखते हुए मजदूर छुट्टी पर जा रहे है ईद बाद रेलवे से ब्लाक मिलने के बाद गाडर लान्चिंग का काम शुरू किया जायेगा 15 दिन मे गार्डर लान्चिंग का काम पूरा होने की संभावना है।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: