ycliper

Популярное

Музыка Кино и Анимация Автомобили Животные Спорт Путешествия Игры Юмор

Интересные видео

2025 Сериалы Трейлеры Новости Как сделать Видеоуроки Diy своими руками

Топ запросов

смотреть а4 schoolboy runaway турецкий сериал смотреть мультфильмы эдисон
Скачать

पंचतंत्र की कहानियाँ | Panchtantra ki Kahaniyan | शेर और भालू की कहानी | Stories in Hindi

Автор: Prashant Pathak

Загружено: 2024-06-26

Просмотров: 527

Описание: एक समय की बात है, किसी जगह एक जंगल हुआ करता था वहां एक शेर रहता था। उस शेर को सभी जानवरों से दोस्ती कर के उनका फायदा उठाने का बहुत शौक था। शेर सबसे अपना काम निकलवाता था और उसके बाद दूसरों की मदद के वक्त पीछे हट जाता था


जंगल के सभी जानवरों को शेर की ये हरकतें पता थीं कि शेर सिर्फ मतलब की दोस्ती करता है और जरूरत पड़ने पर मदद नहीं करता। इसलिए वे शेर से दूर रहते और उससे दोस्ती नहीं करते थे ऐसे ही काफी समय निकल गया, लेकिन शेर को कोई भी दोस्त नहीं मिला।

एक दिन जब शेर अपनी गुफा की तरफ जा रहा था, तभी उसने देखा कि उसकी गुफा के बगल में एक बूढ़ा भालू अपना घर बनाकर रह रहा है उसके मन में तभी ख्याल आया कि वह भालू से दोस्ती करेगा और फिर उसका फायदा उठाएगा।

शेर हर दिन यही सोचता कि वो किसी तरह से भालू से बात कर ले ऐसे दो तीन दिन बीत गए, लेकिन शेर की भालू से बात नहीं हो पाई और न उसे बात करने का कोई बहाना मिल रहा था एक दिन शेर ने देखा कि भालू तो बूढ़ा है उसके दिमाग में ये विचार आया कि बूढ़ा भालू मेरे किस काम आएगा इससे दोस्ती करने से कोई लाभ नहीं होगा एक दिन शेर ने भालू को चिड़िया से बात करते हुए सुन लिया चिड़िया ने भालू से पूछा, “आपकी इतनी उम्र हो गई है तो आप खाना कैसे इकट्ठा करते हैं?”

भालू ने चिड़िया को जवाब में कहा  “पहले तो मैं मछली पकड़कर खा लिया करता था, लेकिन अब मैं बूढ़ा हो चुका हूं इसलिए ऐसा नहीं कर पाता लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मैं भूखा रहता हूं अब मैं शहद खाता हूं उसका स्वाद बहुत अच्छा लगता है शहद के लिए मैं घने जंगल में जाता हूं और वहां से मधुमक्खियों से शहद लेकर आता हूं

शेर ने यह सुन लिया था और उसने भी सोचा की उसने भी कभी शहद चखा नहीं है। अब भालू से मित्रता कर के वह शहद का स्वाद चख सकेगा

इसी उम्मीद के साथ शेर ने योजना बनाई और भालू के पास पहुंचा और उससे कहा, “क्या आपने मुझे पहचाना? जब आप जवान थे, तो आपने एक दिन मुझे मछलियां खाने में मदद की थी और न जाने कितनी बार आप मदद के लिए सामने आए थे मैं जब भी जंगल में खो जाता तो आप ही मिल जाते थे 

लेकिन भालू को कुछ भी याद नहीं आया उसने सोचा कि बहुत पुरानी बात होगी शायद इसलिए कुछ नहीं याद आ रहा है, हो सकता है कभी मैंने इसकी मदद की हो भालू कुछ सोच ही रहा था कि तभी शेर ने बोला, “अच्छा, मैं अभी जाता हूं कभी मदद चाहिए, तो मुझे याद करिएगा” ये सब कहकर शेर अपनी गुफा में चला गया

भालू भी अपने घर चला जाता है, लेकिन शेर की बातें उसके दिमाग में अभी भी चल रही थीं लेकिन उसने सोचा, चलो अच्छा है कोई तो है जिससे मैं बात कर पाऊंगा अगले दिन से शेर और भालू में बातें शुरू हो गई ऐसे ही एक दिन शेर ने भालू को अपने घर खाने पर बुलाया।

खाने का न्योता मिलने से भालू बहुत खुश था दूसरी तरफ शेर ने दिमाग में सोच रखा था कि वह भालू को खाना खाने नहीं देगा उसने सोचा वो अपना खाना किसी और को कैसे खाने दूं मैं एक ही थाली लगाऊंगा और जल्दी से उसमें से खाना खा जाऊंगा

रात में जब भालू शेर के घर पहुंचा, तो शेर ने वैसा ही किया जैसा उसने सोचा था वो एक ही थाली लेकर आया और दोनों लोग साथ में खाने के लिए बैठ गए। भालू बूढ़ा था, इसलिए वो आराम से खाना खा रहा था लेकिन शेर ने तेजी से खाना शुरू किया और खत्म कर दिया। भालू ये देखकर बहुत उदास हुआ। शेर ने उससे बोला, “मित्र मैं ऐसे ही खाना खाता हूं”

उदास मन के साथ भालू अपने घर वापस आ गया। अगले दिन जब चिड़िया ने भालू से उसका हाल पूछा – “क्या हुआ, तुम इतना उदास क्यों हो?”

भालू ने फिर पिछले रात की आपबीती बताई चिड़िया सब सुनकर हंसने लगी और बोली “तुम जानते नहीं कि शेर कैसा है?  वो सबके साथ ऐसा ही करता है, पहले दोस्ती और फिर अपना फायदा निकालता है किसी की मदद नहीं करता है, अब तुम भी उसे सबक सिखाना”, ये सब बताने के बाद चिड़िया वहां से चली गई

भालू ने भी सोच लिया था कि वह शेर को सबक सिखाकर रहेगा यही सोचकर भालू शेर की गुफा में पहुंचा और उससे बिलकुल सामान्य तरीके से बातचीत करने लगा उसने शेर को रात की बात का बुरा लगना जाहिर नहीं किया दोनों आपस में बात करने लगे कि तभी शेर ने भालू से बोला “मित्र तुम हर दिन अपने खाने का इंतजाम कहां से करते हो?”

भालू ने फिर शेर को शहद के बारे में बताया शेर ने शहद का नाम सुनते  ही बोला “मित्र, तुमने मुझे आजतक शहद चखाया नहीं”

शेर की ये बात सुनकर भालू के मन में विचार आया कि वह उसे अब सबक सिखाएगा उसने शेर से कहा  “तुम्हें शहद खाना है? बस इतनी सी बात है तुम रात में मेरे घर आना मैं तुम्हें शहद खिलाऊंगा

शेर को बहुत खुशी हुई वो रात का बेसब्री से इंतजार करने लगा रात होते ही शेर जल्दी से भालू के घर पहुंचा।

शेर के आने पर भालू ने उसका अच्छे से स्वागत किया और बैठने के लिए बोला उसके बाद भालू ने घर का दरवाजा बंद कर दिया, शेर ने दरवाजे के लिए भालू से पूछा “तुम दरवाजा क्यों बंद कर रहे हो?”

भालू बोला “अगर किसी को शहद की खुशबू आ गई, तो वो यहां शहद लेने आ जाएगा, इसलिए दरवाजा बंद कर दिया

फिर भालू ने मधुमक्खी का छत्ता शेर के सामने लाकर रखा और कहा “इसी में शहद है”

जैसे ही शेर छत्ते में अपना मुंह डाला, तो वैसे ही मधुमक्खियों ने उसे काटना शुरु कर दिया शेर का पूरा चेहरा सूज गया। शेर जहां भी भाग रहा था, मधुमक्खियां उसका पीछा कर रही थीं आखिर में शेर ने भालू से बोला – “तुमने मुझे शहद खाने का तरीका क्यों नहीं बताया?”
भालू ने गुस्से में कहा  “मैं शहद ऐसे ही खाता हूं।”
शेर को तब मालूम पड़ गया था कि भालू ने उससे उसकी हरकतों का बदला लिया है और फिर वो वहां से चुपचाप चला गया।
शेर और भालू की इस कहानी से हमें ये सीख मिलती है कि अगर आपकी कोई मदद करता है, तो बदले में आपको भी उसकी जरूरत पड़ने पर मदद करनी चाहिए


#rajshrikids #hindistories #छोटीकहानी #moralstories #hindikahani #बच्चोंकेलिएकहानियाँ #moralkahaniya #cartoonvideo #cartoon #panchatantramoralstories
#panchatantratales
#panchtantrakikahaniya

Не удается загрузить Youtube-плеер. Проверьте блокировку Youtube в вашей сети.
Повторяем попытку...
पंचतंत्र की कहानियाँ | Panchtantra ki Kahaniyan | शेर और भालू की कहानी | Stories in Hindi

Поделиться в:

Доступные форматы для скачивания:

Скачать видео

  • Информация по загрузке:

Скачать аудио

Похожие видео

कुल की बूध(शेरनी और सियार का बच्चा)हिंदी में

कुल की बूध(शेरनी और सियार का बच्चा)हिंदी में

अखिलेश यादव को घेर रहे थे लेकिन सरकार के इस मंत्री ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की खुलेआम बजा दी ,कैसे

अखिलेश यादव को घेर रहे थे लेकिन सरकार के इस मंत्री ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की खुलेआम बजा दी ,कैसे

Побег невозможен: Как инуиты выживают в суровых условиях Арктики.

Побег невозможен: Как инуиты выживают в суровых условиях Арктики.

2sahndo ka muqablae k.e.m road bkn

2sahndo ka muqablae k.e.m road bkn

Сокол: Небесный Снайпер | Интересные факты про соколов

Сокол: Небесный Снайпер | Интересные факты про соколов

Ужасающий Свадебный Ритуал, Который Рим Пытался Стереть Из Истории

Ужасающий Свадебный Ритуал, Который Рим Пытался Стереть Из Истории

BURZA W SEJMIE - AWANTURA NA POCZĄTKU OBRAD!

BURZA W SEJMIE - AWANTURA NA POCZĄTKU OBRAD!

অধিকারের লড়াই জিততেই হবে। হার না মানা হার।

অধিকারের লড়াই জিততেই হবে। হার না মানা হার।

ТРИ ЛЮБИМЫХ СКАЗКИ НА НОЧЬ ❤️ #студияпилот #multiki #animation

ТРИ ЛЮБИМЫХ СКАЗКИ НА НОЧЬ ❤️ #студияпилот #multiki #animation

Плейстоцен: Комета убийца и 7 человеческих видов на Земле

Плейстоцен: Комета убийца и 7 человеческих видов на Земле

То, Что Монголы Сделали С Королевской Семьёй Багдада, Шокирует Тебя

То, Что Монголы Сделали С Королевской Семьёй Багдада, Шокирует Тебя

Конкистадоры: Как испанцы уничтожили империи ацтеков и инков | Полная история

Конкистадоры: Как испанцы уничтожили империи ацтеков и инков | Полная история

सोने की नदी | Sone Ki Nadi | Akbar Aur Birbal Ep 30 | @shemarookidshindi

सोने की नदी | Sone Ki Nadi | Akbar Aur Birbal Ep 30 | @shemarookidshindi

Замки “Средневековья” СНЕСЛИ И Собрали Заново. Кто Оставил Улики?

Замки “Средневековья” СНЕСЛИ И Собрали Заново. Кто Оставил Улики?

  जंगल में बर्फ़ीली बारिश | जानवरों की अनोखी तरकीब | Moral Story | Hindi Kahani |3D Animated cartoon

जंगल में बर्फ़ीली बारिश | जानवरों की अनोखी तरकीब | Moral Story | Hindi Kahani |3D Animated cartoon

चूहा और बिल्ली की दोस्ती // शेर और चूहा की दोस्ती #story #cartoon #viral

चूहा और बिल्ली की दोस्ती // शेर और चूहा की दोस्ती #story #cartoon #viral

БИТВА НА КАЛКЕ! История не в датах, а в людях. В каждом ролике — решения, дипломатия и хитрости.

БИТВА НА КАЛКЕ! История не в датах, а в людях. В каждом ролике — решения, дипломатия и хитрости.

«КАК ОДНА НОЧЬ С ЕКАТЕРИНОЙ II ДЕЛАЛА ГРАФОМ! Истории мужчин, которым повезло… и не очень»

«КАК ОДНА НОЧЬ С ЕКАТЕРИНОЙ II ДЕЛАЛА ГРАФОМ! Истории мужчин, которым повезло… и не очень»

Нефилимы: Запретные Библейские Гиганты и Тайна Великого Потопа

Нефилимы: Запретные Библейские Гиганты и Тайна Великого Потопа

РИМСКАЯ ЗИМОВКА: Единственная Обувь РИМЛЯН, Которая СПАСАЛА Воинов от Обморожений

РИМСКАЯ ЗИМОВКА: Единственная Обувь РИМЛЯН, Которая СПАСАЛА Воинов от Обморожений

© 2025 ycliper. Все права защищены.



  • Контакты
  • О нас
  • Политика конфиденциальности



Контакты для правообладателей: [email protected]