संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए रिटायर्ड प्रशासनिक अफसर
Автор: JANPAD NEWS 24 UP
Загружено: 2026-02-15
Просмотров: 114
Описание:
ब्रेकिंग न्यूज़
स्याना, बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी एवं वर्तमान ग्राम प्रधान प्रहलाद सिंह सूर्यवंशी का शव बरामद हुआ।
लापता होने के 11 दिन बाद, सलेमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरपुर रोड, चित्सौन गांव के पास प्लाटिंग क्षेत्र में उनका शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक समसपुर गांव (थाना छतारी) के मौजूदा ग्राम प्रधान थे और परिवार सहित आवास विकास कॉलोनी, बुलंदशहर में रह रहे थे।
परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रहलाद सिंह सूर्यवंशी की हत्या कर शव को फेंका गया है।
बताया गया कि वे 8 फरवरी को रोज़ की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, जिसके बाद से लापता थे।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
📍 घटनास्थल: सलेमपुर थाना क्षेत्र, खैरपुर रोड, चित्सौन गांव के पास की घटना
उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर व सब्सक्राइब करें जनपद न्यूज 24 यूपी
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: