UP Small Livestock Conclave: छोटे पशुओं का पालन करके किसान अपनी आय कैसे बढ़ा सकते हैं? जानिए
Автор: Gaon Connection TV
Загружено: 2026-06-17
Просмотров: 826
Описание:
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार से दो दिवसीय यूपी स्मॉल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव-2026 की शुरुआत हो गई। कॉन्क्लेव में प्रदेश के अलग-अलग ज़िलों से आए पशुपालक, बकरी और भेड़ पालक, कृषि वैज्ञानिक, स्टार्टअप कंपनियाँ और उद्यमी अपने अनुभव और नवाचार साझा कर रहे हैं। आयोजन में लघु पशुपालन को आय और रोज़गार का बेहतर माध्यम बनाने पर चर्चा की जा रही है।
अपर मुख्य सचिव पशुधन एवं दुग्ध विकास मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि कॉन्क्लेव का उद्देश्य लघु पशुपालन क्षेत्र को नई दिशा देना है। उन्होंने कहा कि आयोजन में लघु पशुपालन के समग्र विकास, रोज़गार सृजन, उद्यमिता को बढ़ावा देने और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा हुई।
उन्होंने बताया कि कॉन्क्लेव में लघु पशुधन का भविष्य, पोषण सुरक्षा में इसकी भूमिका, पशुपालन आधारित उद्यमिता, स्टार्टअप और निवेश के अवसर, तकनीकी नवाचार तथा आधुनिकीकरण जैसे विषयों पर मंथन हुआ। कार्यक्रम में अनुसंधान संस्थानों, कृषि एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालयों, उद्योग जगत, स्टार्टअप, वित्तीय संस्थाओं और प्रगतिशील पशुपालकों की भागीदारी है।
#UPSmallLivestockConclave #SmallLivestock #Pashupalan #LivestockFarming #FarmerIncome #Kisan #KisanSamriddhi #AnimalHusbandry #GoatFarming #SheepFarming #PoultryFarming #RuralDevelopment #Agriculture #IndianFarmers #FarmingIndia #KisanNews #AgriUpdates #FarmersOfIndia #SustainableFarming #AgriBusiness
खबरों के लिए देखिये हमारी वेबसाइट : https://www.gaonconnection.com/
Like us on Facebook: / gaonconnection
Follow us on Twitter: / gaonconnection
Follow us on Instagram: / gaonconnection
हमारे व्हाट्सएप चैनल के साथ जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टैप करें 👇
https://whatsapp.com/channel/0029Vb6i...
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: