भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का निधन : भाजपा शोक की लहर मुख्यमंत्री ने इंटरने
Автор: SidhivinayakTimes
Загружено: 2022-08-03
Просмотров: 54
Описание:
सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो।शिमला। हिमाचल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा का आज सुबह निधन हो गया है। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। वीरवार सुबह उन्होंने अम्ब स्थित निवास पर ही अंतिम सांस ली। धूमल सरकार में खेल व एक्साइज मंत्री रहे प्रवीण शर्मा के निधन की खबर आते ही राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। दोपहर 2:00 बजे उनका अम्ब स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रवीण शर्मा भाजपा के कद्दावर नेता थे। इन्हें प्रो. प्रेम कुमार धूमल का हनुमान भी कहा जाता था। वह 1998 से लेकर 2003 तक धूमल सरकार में खेल व एक्साइज मंत्री रहे थे। प्रवीण शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के बहुत खास व करीबी थे। वह अनुराग ठाकुर के संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रभारी भी रहे। धूमल के पुत्र अनुराग की जीत में भी उनका काफी योगदान रहता था।इसके बाद प्रदेश भाजपा में कई संगठनात्मक पद संभालने के बाद वे 2007 से 2012 तक प्रदेश हिमुडा के उपाध्यक्ष रहे। वहीं जयराम ठाकुर की मौजूदा सरकार में भी प्रवीण शर्मा हिमुडा के उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे थे। उनके निधन पर पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने दुख जताया है। धूमल के पुत्र अनुराग की जीत में भी उनका काफी योगदान रहता था।
मुख्यमंत्री , पर शहरी मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जताया शोक , मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपना शोक संदेश दिया है। उन्होंने लिखा है प्रवीण शर्मा के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। पार्टी की मजबूती के लिए उन्होंने सदा समर्पण भाव से भूमिका निभाई है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके निधन पर शहरी मंत्री सुरेश भारद्वाज ने दुख जताया है । भाजपा परिवार में उनकी कमी हमेशा खलेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें व शोकग्रस्त परिवार और समर्थकों को संबल प्रदान करें।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: