दो सगे भाइयों की मौत से टल गई बहन की शादी, घर में मातम
Автор: Buxar Khabar
Загружено: 2026-02-02
Просмотров: 7503
Описание: बक्सर खबर। बक्सर-आरा एनएच पर रविवार की सुबह पांच बजे दिल दहला देने वाली दुर्घटना हुई। एक कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। जिसमें दो सगे भाई थे और दो बुआ। दो भाइयों में बड़े थे ओंकार पांडेय (32) जो एसएसबी के जवान थे। छोटे भाई सुजीत कुमार पांडेय की उम्र भी लगभग 28 वर्ष के आस-पास थी। दुर्घटना के वक्त उनकी कार में डुमरांव थाना के नेनुआ गांव की गिरजा देवी और ब्रह्मपुर थाना के भरखर गांव की मंजू देवी मौजूद थीं। उनकी भी मौत हो गई। यह दोनों युवक ब्रह्मपुर थाना के कृतसागर गांव के निवासी थी। उनकी बहन का तिलक दो फरवरी को जाना था। घर में सारा सामान खरीद का आ गया था। तैयारी अंतिम दौर में थी। लेकिन, ठीक एक दिन पहले दो भाइयों की मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। देखें इससे जुड़ी रिपोर्ट।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: