ओरण बचाओ यात्रा: शाले मोहम्मद का BJP सरकार पर बड़ा हमला
Автор: Thar Chronicle
Загружено: 2026-02-01
Просмотров: 2020
Описание:
तनोट से जैसलमेर तक ओरण बनाओ अभियान के तहत निकाली जा रही पैदल यात्रा ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जैसलमेर जिले की ऐतिहासिक और पारंपरिक ओरण भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाना है, ताकि भविष्य में इन पवित्र और पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमि क्षेत्रों को सुरक्षित किया जा सके।
इस दौरान पूर्व राजस्थान कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक शाले मोहम्मद ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनावों के दौरान ओरण भूमि को दर्ज करने और संरक्षण का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद वह वादों से मुकर गई है। शाले मोहम्मद ने जैसलमेर और पोकरण से भाजपा विधायकों को भी वादाखिलाफी का जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा कि ओरण केवल जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि जैसलमेर की आस्था, संस्कृति, पशुपालन और पर्यावरण से जुड़ा जीवन तंत्र है। यदि ओरण भूमि को सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया गया, तो आने वाले समय में यह भूमाफियाओं और अवैध कब्जों की भेंट चढ़ सकती है।
पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, पर्यावरण प्रेमी और सामाजिक संगठन शामिल हो रहे हैं। यात्रा के दौरान सरकार से ओरण भूमि को तुरंत दर्ज करने और ठोस नीति बनाने की मांग की जा रही है।
👉 ऐसी ज़मीनी और जनआंदोलनों से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए Thar Chronicle को Subscribe करें।
👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Comment में अपनी राय जरूर लिखें।
🔔 Subscribe Now: / @tharchronicle
🌐 Website: www.tharchronicle.com
#OranBanaoAbhiyan #OranLand #saveorangutan
#jaisalmernews #TanotToJaisalmer
#rajasthanpolitics #bjpgovernment
#SalehMohammed #padayatra
#environmentalprotection #DesertEcology
#rajasthannews #tharchronicle
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: