Kanpur Power Crisis: 24 घंटे से बिजली-पानी गुल, भड़की जनता ने घेरा गोविंद नगर केस्को सब स्टेशन!
Автор: THE KANPUR NEWS
Загружено: 2026-05-18
Просмотров: 180
Описание:
कानपुर के गोविंद नगर केस्को (KESCO) क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नई बस्ती बर्रा 2 इलाके में पिछले 24 घंटे से ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से पूरी तरह से ब्लैकआउट है। इस भीषण और जानलेवा गर्मी में बिजली न होने के कारण इलाके में पानी का हाहाकार मच गया है और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
प्रशासन के ढुलमुल रवैये से नाराज सैकड़ों क्षेत्रीय निवासियों ने गोविंद नगर सब स्टेशन का घेराव कर दिया और जमकर नारेबाजी की। जनता का आरोप है कि अधिकारी पिछले 24 घंटे से सिर्फ '1 घंटे में ट्रांसफार्मर आने' का झूठा आश्वासन दे रहे हैं। हंगामे की स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कानपुर में बिजली व्यवस्था की इस बदहाली की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट देखने के लिए वीडियो को अंत तक देखें।
#KanpurNews #KescoKanpur #PowerOutage #KanpurElectricity #GovindNagarKanpur #UPNews #PublicProtest #SummerCrisis #BreakingNewsHindi #KanpurPolice
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: