देखिये ! लंबे समय से फरार हत्या के दो आरोपितों को भागलपुर पुलिस ने किस नाटकीय ढंग से लिया गिरफ्त में
Автор: Khabren Aaptaklive
Загружено: 2024-12-14
Просмотров: 2931
Описание: भागलपुर पुलिस ने हत्या के दो अलग-अलग कांडों में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपितों को दबोचने में सफलता हासिल की है। इस मुतल्लिक भागलपुर एसपी सिटी डॉ. के. रामदास ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि पहला मामला जिले के लोदीपुर थानाक्षेत्र से जुड़ा है। जब जमीनी विवाद में बीते 20 अक्टूबर को छोटे भाई रितेश कुमार मेहता ने अपने बड़े भाई नीरज कुमार मेहता को गोली मार दी थी। जिनका इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत हो गयी थी। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई मिथिलेश के बयान पर कांड दर्ज कर लिया था। बात यहीं नहीं थमी। हत्या की वारदात के बाद भी अभियुक्त रितेश के द्वारा मृतक की पत्नी और पुत्री को धमकाया जा रहा था। जिसकी शिकायत पर एसएसपी आनंद कुमार ने सिटी एसपी की मॉनिटरिंग में टीम गठित किया और गठित टीम द्वारा लगभग 2 माह से फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त रितेश को पड़ोसी राज्य झारखंड के जामताड़ा से बीते शुक्रवार की रात्रि ही दबोच लिया, जिसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर पूर्व में भी सबौर और लोदीपुर थाना में हत्या, हत्या के प्रयास सहित आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है, जिसे न्याययिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। वहीं एक अन्य मामला भी हत्या से जुड़ा है, जो नाथनगर थानाक्षेत्र के चौकीनियामतपुर गांव का बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने करीब आठ माह से फरार 24 वर्षीय हत्यारा धर्मवीर मंडल उर्फ हट्टा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त नाथनगर पुलिस की टॉप 10 सूची में भी शामिल है, जिसने आठ माह पूर्व अपने साथियों की मदद से थानाक्षेत्र के ही निरंजन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने हट्टा के तीन साथियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हत्या के बाद पुलिस ने 60 वर्षीय वादिनी सीता देवी के लिखित शिकायत पर हत्या व आर्म्स एक्ट की धाराओं में कांड दर्ज किया था और डॉ. के.रामदास की मोनेटरिंग में डीआईयू ने शुक्रवार की देर शाम तकनीकी सहयोग की मदद से अभियुक्त हट्टा को नवगछिया के बिहपुर थानाक्षेत्र, अमरीबिशनपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया, जिसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: