प्रारब्ध या भाग्य क्या होता है?
Автор: Radha Govind Mandir, Chandigarh
Загружено: 2021-08-05
Просмотров: 28813
Описание:
सिद्धांत सार :
विश्व के पाँचवें मूल जगद्गुरु एवं काशी विद्वत परिषत् द्वारा जगद्गुरूत्तम की उपाधि से विभूषित श्री कृपालु जी महाराज को 'सनातनवैदिकधर्मप्रतिष्ठापन सत्सम्प्रदाय परमाचार्य' की उपाधि से भी अलंकृत किया गया है। इस दृष्टि से श्री महाराज जी के श्रीमुख से निकले दिव्य श्रीवचन ही वास्तविक सनातन वैदिक धर्म के उद्घोषक हैं। श्री महाराज जी ने हम कलियुगी जीवों के कल्याणार्थ समस्त वेद शास्त्रों का सार अपने दिव्य प्रवचनों में अत्यंत सरल एवं रोचक शैली में प्रस्तुत किया है। इस वीडियो में 'ब्रह्म जीव माया' शीर्षक प्रवचन श्रृंखला में प्रकटित श्री महाराज जी के अलौकिक तत्त्वज्ञान के अति विशिष्ट अंश प्रस्तुत किये जा रहे हैं।
"हम लोगों के तीन कर्म होते हैं— संचित, प्रारब्ध, क्रियमाण।
अनन्त जन्मों के अनन्त पाप-पुण्यों का पुञ्ज, उसको कहते हैं संचित कर्म।
उसमें से थोड़ा-सा हिस्सा जो आपको इस जन्म के लिये भोगने को मिलता है, compulsory, उसको कहते हैं प्रारब्ध, भाग्य, luck, तक़दीर, क़िस्मत। वो महापुरुष को भी भोगना पड़ेगा।
****
प्रारब्ध तो सबको भोगना पड़ेगा।
और, क्रियमाण कर्म होता है एक।
जो हम लोग करते हैं रोज अच्छा-बुरा।
तो क्रियमाण कर्म को मान लो कोई ज्ञानी कहे कि हम अब फलासक्ति रहित कर्म कर सकते हैं, बन्धन में नहीं जायेंगे।
ठीक है।
प्रारब्ध भोगके समाप्त कर देंगे।
ठीक है, मान लिया।
अब रह गया संचित। वो कितना बड़ा है?
अनन्त!
अनन्त है!!
अगर वो कृपा से भस्म न करें भगवान, क्षमा न करें, तो अनन्त काल तक भोगने के बाद भी अनन्त बचेगा।"
—जगद्गुरूत्तम श्री कृपालु जी महाराज
---------------------------------
Facebook : / shyamashyamsamiti
Instagram : / sushreeakhileshwarididi
Twitter : / sss_zirakpur
Telegram : https://t.me/sss_zirakpur
#Kripalu #RadheRadhe
#जगद्गुरु_श्री_कृपालु_जी_महाराज
#Jagadguru_Shri_Kripalu_Ji_Maharaj
#Jagadguru_Kripalu
#Radha #Krishna #Vrindavan #barsana #Prem_mandir #Bhakti #Hindu #Gita #Bhagawat #Ramayan #Ved #Philosophy #Spiritual #Heaven #Bliss #God #Beauty #Wisdom #Guru #salvation #Mukti #Peace #Happiness #SpiritualMaster #Divine #Love #BhagavatKatha #krishnaKatha #JagadguruShriKripalujiMaharaj
#JagadguruKripaluParishat #Bhakti_Mandir #religion
#Bhajan #Music #Melody
#AkhileshwariDidi
#thankyou
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: