श्रीरामचरितमानस ~ अस कहि रघुपति चाप चढ़ावा यह मत लछिमन के मन भावा
Автор: Honey Hardik art's
Загружено: 2026-02-16
Просмотров: 2077
Описание:
श्रीरामचरितमानस ~ अस कहि रघुपति चाप चढ़ावा यह मत लछिमन के मन भावा #ramcharitmanas #ramayan #bhajan
song title - shree Ram charit Manas chaupai Arth sahit
singer - Ravi Kumar Mishra
@honeyhardikarts5945
lyrics - goswami shree Tulsi das ji maharaj
#ramcharitmanaspaath
#ramcharitmanas
#ramcharitmanaschaupai
#ramayan
#ramayanchaupai
#ramayanpadhnekatarika
#sundarkandpath
#sundarkandchaupai
#sundarkand
#ramjikabhajan
#ramjikagana
#ramjikikatha
#ramkatha
#ramkathalive
#siddhchaupai
#rammandirayodhya
#rammandir
#bhajan
#ram
#katha
#viralvideo
#trendingvideo
#trending
#trend
#devotionalsong
#hanumanji
#hanumanbhajans
#hanumanchalisa
#hanuman
समुद्र पर श्री रामजी का क्रोध और समुद्र की विनती, श्री राम गुणगान की महिमा
दोहा :
बिनय न मानत जलधि जड़ गए तीनि दिन बीति।
बोले राम सकोप तब भय बिनु होइ न प्रीति॥57॥
भावार्थ:-इधर तीन दिन बीत गए, किंतु जड़ समुद्र विनय नहीं मानता। तब श्री रामजी क्रोध सहित बोले- बिना भय के प्रीति नहीं होती!॥57॥
चौपाई :
लछिमन बान सरासन आनू। सोषौं बारिधि बिसिख कृसानु॥
सठ सन बिनय कुटिल सन प्रीति। सहज कृपन सन सुंदर नीति॥1॥
भावार्थ:-हे लक्ष्मण! धनुष-बाण लाओ, मैं अग्निबाण से समुद्र को सोख डालूँ। मूर्ख से विनय, कुटिल के साथ प्रीति, स्वाभाविक ही कंजूस से सुंदर नीति (उदारता का उपदेश),॥1॥
ममता रत सन ग्यान कहानी। अति लोभी सन बिरति बखानी॥
क्रोधिहि सम कामिहि हरिकथा। ऊसर बीज बएँ फल जथा॥2॥
भावार्थ:-ममता में फँसे हुए मनुष्य से ज्ञान की कथा, अत्यंत लोभी से वैराग्य का वर्णन, क्रोधी से शम (शांति) की बात और कामी से भगवान् की कथा, इनका वैसा ही फल होता है जैसा ऊसर में बीज बोने से होता है (अर्थात् ऊसर में बीज बोने की भाँति यह सब व्यर्थ जाता है)॥2॥
अस कहि रघुपति चाप चढ़ावा। यह मत लछिमन के मन भावा॥
संधानेउ प्रभु बिसिख कराला। उठी उदधि उर अंतर ज्वाला॥3॥
भावार्थ:-ऐसा कहकर श्री रघुनाथजी ने धनुष चढ़ाया। यह मत लक्ष्मणजी के मन को बहुत अच्छा लगा। प्रभु ने भयानक (अग्नि) बाण संधान किया, जिससे समुद्र के हृदय के अंदर अग्नि की ज्वाला उठी॥3॥
मकर उरग झष गन अकुलाने। जरत जंतु जलनिधि जब जाने॥
कनक थार भरि मनि गन नाना। बिप्र रूप आयउ तजि माना॥4॥
भावार्थ:-मगर, साँप तथा मछलियों के समूह व्याकुल हो गए। जब समुद्र ने जीवों को जलते जाना, तब सोने के थाल में अनेक मणियों (रत्नों) को भरकर अभिमान छोड़कर वह ब्राह्मण के रूप में आया॥4॥
सभी मित्रों को जय जय श्री सीताराम 🙏 🌹 🔱 🕉️
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: