IMPACT | सरकारी राशन पर सवाल, कार्रवाई के बाद समाधान
Автор: VideoVolunteers
Загружено: 2026-02-02
Просмотров: 11
Описание:
जिला मुख्यालय से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत पलारी में सरकारी उचित मूल्य की खाद्यान्न सामग्री ग्रामीणों को समय पर नहीं मिल पा रही थी। जब बार-बार जाने के बावजूद राशन नहीं मिला, तो बड़ी संख्या में हितग्राही ग्रामीण लैम्स परिसर में एकत्र हुए और विरोध दर्ज कराया।
ग्रामीणों का आरोप था कि मां दंतेश्वरी चांदनी स्व सहायता समूह द्वारा संचालित पलारी लैम्स में अंगूठा लगवा लिया जाता है, लेकिन राशन नहीं दिया जाता। वहीं संचालकों का कहना था कि ई-केवाईसी, कम आवंटन और अधिक कार्डधारियों के कारण समस्या हो रही है।
इसके बाद ग्रामीण महिला-पुरुष बच्चों के साथ पैदल कलेक्टरेट पहुँचे। इस पूरे मामले पर एक वीडियो बनाया गया और ग्रामीणों के साथ मिलकर एसडीएम को लिखित आवेदन दिया गया। आवेदन को गंभीरता से लेते हुए अधिकारी ने तत्काल नायब तहसीलदार को निर्देश दिए।
अगले ही दिन जांच समिति गठित की गई और मौके पर सत्यापन के बाद हितग्राहियों को राशन वितरित कराया गया। आज इस कार्रवाई के बाद लगभग 2000 लोगों को नियमित रूप से खाद्यान्न योजना का लाभ मिल रहा है। यह कहानी दिखाती है कि जब समुदाय एकजुट होकर अपनी आवाज़ उठाता है, तो सरकारी व्यवस्था को जवाबदेह बनाना संभव होता है।
This story is by Khirendra Yadav, a Community, Content Creator from Kondagaon, Chhattisgarh.
This story is filmed and edited by the community content creator. We bring you unfiltered stories from the deepest, most media-dark areas.
Watch and read more about the importance of first-person storytelling at www.videovolunteers.org
and please support our work!
Donate now: www.videovolunteers.org/take-action/make-a-donation/
Connect with us!
Facebook: www.facebook.com/VideoVolunteers/
Twitter: www.twitter.com/videovolunteers
Instagram: / videovolunteers
Subscribe to our newsletter: https://www.videovolunteers.org/news
YouTube Channel: / videovolunteers
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: