Janmashtmi Utsav
Автор: SBM Paschim Vihar Delhi
Загружено: 2024-08-24
Просмотров: 55888
Описание:
🌹🪷🌺🦚 *प्रतिवेदन*🦚 🌺🪷🌹
कृष्ण जिनका नाम है, गोकुल जिनका धाम है।
ऐसे श्री भगवान को, बारम्बार प्रणाम है।।
आज दिनांक 24 अगस्त 2024 को सरस्वती बाल मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पश्चिम विहार में प्रार्थना के तुरंत बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ममता शर्मा जी के मार्गदर्शन में विद्यालय में अखिल ब्रह्मांड नायक योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण जी की जन्माष्टमी बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग , और उत्साह से मनायी गयी। जिसमें विद्यालय के शिशु वर्ग के छात्रों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम कर अनेक झांकियां प्रस्तुत की। विद्यालय का संपूर्ण वातावरण आनन्दमय , मंगलमय, कृष्णमय और भक्तिमय बना हुआ था। जिसमें विद्यालय के सभी छात्रों ने सभी झांकियों का आनन्द लेते हुए भगवान श्री कृष्ण जी का बाल स्वरूप के दर्शन कर , श्रद्धा , भक्ति और विश्वास पूर्वक प्रसाद ग्रहण किया शिशु वर्ग के सभी छात्र बहुत ही आनन्दित एवं प्रसन्न थे। विद्यालय में चल रहे। संस्कार केंद्र के सभी छात्रों ने भी सहभागिता निभाते हुए बहुत आनन्द पूर्वक भगवान श्री कृष्ण जी का स्वरूप बनाकर सभी को आनंदित कर दिया। संस्कार केंद्र की संचालिका दीदी सारिका जी ने बड़े ही परिश्रम के साथ संस्कार केंद्र के सभी बच्चों का उत्साह वर्धन कर सभी बच्चों को प्रसाद ग्रहण करवाया। इसके तुरंत बाद भगवान श्री कृष्ण के नाम का जय घोष करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।
वसुदेव सुतं देवं कंस चाणूर मर्दनम्।
देवकी परमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्॥
मन्दं हसन्तं प्रभया लसन्तं जनस्य चित्तं सततं हरन्तम्।
वेणुं नितान्तं मधु वादयन्तं बालं मुकुन्दं मनसा स्मरामि॥
🍨🍦🍧🍚🍨🍦🍧🍚🍨🍦🍧
🌺🌹🪷🌺🌹🪷🌺🌹🪷🌺🌹
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: