सरकार के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में आक्रोश, लगाए मुर्दाबाद के नारे, किया प्रर्दशन
Автор: RashtraRakshak
Загружено: 2026-02-12
Просмотров: 15079
Описание:
कटनी। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार श्रम कानून को निरस्त करने की मांग करते हुए आज जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला ।
कटनी कलेक्ट्रेट के सामने हजारों की संख्या में जमा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओ ने केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की मनमाना नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। यहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की मोहन सरकार को जमकर कोसा।
विरोध कर रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने कहा कि लॉकडाउन अवधि में बिना उचित तैयारी के जल्दबाजी में पोषण ट्रैकर एप तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में डिजिटल रिपोर्टिंग लागू किए जाने के बाद से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं तथा लाखों लाभार्थियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
ऑनलाइन उपलब्ध डाटा एवं वास्तविक जमीन स्थिति में भी विसंगतियां हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर सरकार लगातार कई तरह के नियम कायदे थोपती आ रही है। देखिए किस तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन और क्या बोली संगठन अध्यक्ष
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: