आर्य महिला कालेज इकाई ‘डी’ द्वारा “टीबी मुक्त भारत अभियान” जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Автор: Bagi Media Express
Загружено: 2026-02-14
Просмотров: 136
Описание:
आर्य महिला कालेज इकाई ‘डी’ द्वारा “टीबी मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सामुदायिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। स्वयंसेविकाओं ने लोगों को बताया कि तपेदिक (टीबी) हवा के माध्यम से फैलने वाला बैक्टीरियल संक्रमण है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने या थूकने से बैक्टीरिया हवा में फैलते हैं और अन्य लोग श्वास के जरिए संक्रमित हो सकते हैं। टीबी का उपचार कम से कम छह महीने तक नियमित रूप से करना आवश्यक है तथा एक्सीडीआर टीबी को अत्यंत गंभीर रूप माना जाता है।
इस अवसर पर टीबी विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई और “जन-जन को जगाना है, टीबी को भगाना है” के नारे के साथ रैली निकाली गई।
दोनों कार्यक्रमों का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के गीत एवं तालियों के साथ हुआ तथा समापन राष्ट्रगान से किया गया। अंत में जलपान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
यह शिविर सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य शिक्षा एवं सामुदायिक सहभागिता की दिशा में एक सराहनीय प्रयास सिद्ध हुआ।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: