एक औरत के दर्द, हिम्मत और उम्मीद की कहानी | कहो कल्याणी - आभा श्रीवास्तव | Simmi Saini
Автор: Katha Sahitya Pro
Загружено: 2026-02-02
Просмотров: 2861
Описание:
एक औरत के दर्द, हिम्मत और उम्मीद की कहानी | कहो कल्याणी - आभा श्रीवास्तव | Simmi Saini@kathasahityapro
जब ज़िंदगी उसे दोबारा एक नया सहारा देना चाहती है, तो रिश्तों, परंपराओं और सोच की दीवारें खड़ी हो जाती हैं।
यह कहानी सिर्फ एक विधवा की नहीं, बल्कि उस सोच की है जो औरत की खुशी को उसकी परिस्थिति से बांध देती है।
क्या दूसरा विवाह अपराध है? या फिर ज़िंदगी को दोबारा जीने की हिम्मत?
सुनिए ' कहो कल्याणी ' ।
लेखिका - आभा श्रीवास्तव
बचपन से ही पठन पाठन में गंभीर रुचि। 11 वर्ष की उम्र से ही प्रेमचंद, वृंदावन लाल वर्मा, शिवानी, गुलशन नंदा तथा रानू आदि चर्चित साहित्यकारों एवं उपन्यासकारों की पुस्तकों का अध्ययन। संभवतः इस रुचि से सृजित प्रेरणा पाकर लेखन आरंभ।
वर्ष 1978 में पहली बाल कविता का प्रतिष्ठित समाचारपत्र 'स्वतंत्र भारत' में प्रकाशन। यहाँ से लेखन और प्रकाशन की अनवरत यात्रा आरंभ। नवभारत टाइम्स, आज, जनसत्ता, राष्ट्रीय सहारा (लखनऊ एवं दिल्ली), हिंदुस्तान (लखनऊ एवं दिल्ली) एवं जनसंदेश आदि समाचारपत्र तथा बालहंस (जयपुर), आजकल, बालभारती, बालवाणी (हिंदी संस्थान, लखनऊ), चंपक, नंदन इत्यादि बाल पत्रिकाओं के साथ सरिता, गृहशोभा, वामा, कादम्बिनी, जागरण सखी, निकट (दुबई से प्रकाशित) इत्यादि में कविताओं और कहानियों का प्रकाशन।
भोपाल से प्रकाशित पत्रिका 'समरलोक' एवं वाराणसी से प्रकाशित पत्रिका 'सोच विचार' में नियमित लेखन।
'रिमझिम पड़ी फुहा।' शीर्षक से एक बाल काव्य संग्रह प्रकाशित। कुछ रचनाओं का लखनऊ दूरदर्शन, आकाशवाणी, लखन क से भी प्रसारण।
प्रतिष्ठित पत्रिका 'दानिता' के लिए नियमित रूप से लेखन जारी है। अब तक 40 कहानियाँ और दो धारावाहिक प्रकाशित हो चुके हैं। अब तक लगभग 600 रचनाओं के प्रकाशन के साथ लेखन यात्रा जारी है।
#SahasKiKahani
#InspirationalStory
#WidowStory
#HindiStory
#EmotionalStory
#kahani
#hindistories
#kahaniya
#hindikahani
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: