भैरव अष्टमी: बालिकाओं ने सिर पर कलश रखकर निकाली ईष्टदेव की शोभायात्रा
Автор: India Tak News
Загружено: 2022-11-17
Просмотров: 33
Описание:
लोकेन्द्र तिरोले/खंडवा
तिरोले कुनबी पटेल समाज ने मनाई भैरव अष्टमी पर्व, पूजन के बाद हुआ भंडारा खंडवा श्री तिरोले कुनबी पटेल समाज के आराध्य ईष्टदेव दशरथ काल भैरव बाबा का बुधवार को जन्मोत्सव मनाया गया शनि मंदिर स्थित पटेल धर्मशाला में कुनबी समाज के वरिष्ठ लोगों की उपस्थिति में सुबह 7 बजे से भैरव बाबा का हवन व पूजन शुरू हुआ। विधि-विधान से पूजा अर्चना कर ईष्टदेव दशरथ भैरव बाबा को रथ पर विराजमान किया। इसके बाद शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा दोपहर 12 बजे शनि मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होती हुई जलेबी चौक, नगर निगम, घंटाघर चौक से वापस होते हुए विठ्ठल मंदिर वाले मार्ग से वापस धर्मशाला पहुंची और यहांं भव्य आरती उपरांत शोभायात्रा संपन्न हुई। समापन पर सेंकडों लोगों ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में 1 बैंड, 2 घोड़ो के साथ बग्घी पर सवार भैरव बाबा विराजमान थे झांकी में भैरव बाबा का गुणगान करते हुए समाजजन चल रहे थे। शोभायात्रा में छोटी-छोटी बालिकाओं ने सिर पर कलश एवं महिला मंडल के सदस्य श्रद्धालुओं के साथ भैरव बाबा का गुणगान करते हुए चल रहे थे।
Повторяем попытку...

Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: