{ चिकमगलूर कर्नाटक } chikmagalur tourism | best places to visit in chikmagalur | chikkamagaluru |
Автор: Rajasthani Vlogger Maina
Загружено: 2023-06-14
Просмотров: 19296
Описание:
चिकमगलूर में घूमने के टॉप पर्यटन स्थल की जानकारी – Chikmagalur Tourism Information In Hindi |
चिकमगलूर या चिक्कमगलुरु भारत के कर्नाटक राज्य का एक जिला और एक शानदार टूरिस्ट प्लेस है। यह ‘कॉफ़ी लैंड ऑफ कर्नाटक’ के नाम से प्रसिद्ध स्थान हैं। कॉफी की खेती कि बात करे तो सबसे पहले भारत में इसी स्थान पर हुई थी। चिकमगलूर पर्यटन स्थल कर्नाटक के मुलायनगिरी पहाड़ी की तलहटी में स्थित है। इस पर्यटन स्थल की ऊंचाई 3400 फीट आंकी गई है। यह स्थान तुंगा और भद्रा जैसी नदियों का स्त्रोत है।
चिकमगलूर में हरे-भरे पहाड़, सुरम्य ट्रेकिंग ट्रेल्स, आकर्षित झरने और रहस्यमय मंदिर स्थित हैं। चिकमगलूर टूरिस्ट प्लेस पर देश-विदेश से आने वाले सैलानियों की लम्बी कतार लगी रहती है।
चिकमगलूर में घूमने लायक प्रमुख पर्यटन और आकर्षण स्थल –
चिकमगलूर विभिन्न पर्यटन स्थलों से भरा हुआ स्थान हैं जो अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के दम पर पर्यटकों को अपने आंगन में आने के लिए आमंत्रित करता हैं। चिकमगलूर की यात्रा पर आने वाले सैलानियों की संख्या प्रति वर्ष बहुत अधिक होती हैं। तो फिर आप भी इस आकर्षित स्थान पर आने का अनुभव जरूर ले। आज हम आपको इस लेख में चिकमगलूर के प्रमुख टूरिस्ट प्लेस की जानकारी देते हैं।
1 चिकमंगलूर का ऐतिहासिक स्थान मुलायनगिरी – #Chikmagalur Ka Atihasik Sthal Mullayanagiri In Hindi
चिकमंगलूर पर्यटन स्थल में शामिल मुलायनगिरी समुद्र तल से 1930 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मुलायनगिरी चोटी पश्चिमी घाट के बाबा बुदन की पहाड़ी में स्थित है। यह स्थान नीलगिरी रेंज और हिमालय पहाड़ी के बीच एक उच्चतम शिखर के रूप में कार्य करता है। प्राकृतिक प्रेमियों और साहसिक व्यक्तियों के लिए माउंटेन बाइकिंग और रोड बाइकिंग जैसी कई गतिविधियां यहाँ मौजूद है जो पर्यटकों काफी अट्रेक्ट करती है।
2 चिकमगलूर में घूमने की अच्छी जगह कुद्रेमुख नेशनल पार्क – #chikmagalur Me Ghumne Ki Jagah Kudremukh National Park In Hindi
चिकमगलूर में घूमने वाली जगह कुद्रेमुख नेशनल पार्क पहाड़ों के बीच में स्थित एक आकर्षित पर्यटन स्थल है। वर्ष 1987 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था। इसका क्षेत्रफल लगभग 600 किलोमीटर का वर्ग के क्षेत्र में फैला हुआ है। कुद्रेमुख नेशनल पार्क कर्नाटक राज्य के सबसे संरक्षित राष्ट्रीय उद्यानों में शामिल हैं। बाघ, तेंदुए और जंगली कुत्तो सहित कई जानवर यहां देखे जा सकते हैं।
3 चिकमगलूर का मशहूर पर्यटन स्थल बाबा बुदन की पहाड़ी
चिकमगलूर की मशहूर जगह बाबा बुदन की पहाड़ी भारत के कर्नाटक राज्य के चिकमंगलूर जिले में स्थित हैं। यह स्थान एक सूफी संत हजरत दादा हयात खलंदर के लिए प्रसिद्ध है। यह हिन्दू और मुस्लिम धर्म के लोगो के लिए एक तीर्थ स्थान के रूप में जाना जाता हैं। यह प्रसिद्ध आकर्षण स्थान दत्तागिरि हिल रेंज के रूप में भी जाना जाता है।
4 चिकमगलूर में एडवेंचर राइड के लिए रिवर राफ्टिंग –
चिकमगलूर में मस्ती करने के लिए भद्रा नदी यहां से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। साहसिक गतिवधियों को करने वाले पर्यटकों के लिए यहां के कुछ घाट फेमस है जैसे – सकलेशपुर, कुद्रेमुख और चरमाडी आदि। भद्रा नदी पश्चिमी क्षेत्र में भद्रा वन्य जीवअभ्यारण से होकर गुजरती हैं।
5 चिकमगलूर में देखने लायक स्थान केम्मनगुंडी –
चिकमगलूर में घूमने वाली आकर्षित जगहों में केम्मनगुंडी एक प्रमुख स्थान हैं। यह सुंदर पहाड़ी प्रकृति प्रेमी और साहसिक गतिविधियों को करने वालो पर्यटकों के लिए एक शानदार टूरिस्ट प्लेस हैं। केम्मनगुंडी पहाड़ी में सुंदर उद्यान, मुलायनगिरी (कर्नाटका की सबसे उंची चोटी), केम्मनगुंडी या केआर पहाड़ियों के व्यापक दृश्यों और सैलानियों को रोमांचित कर देने वाले हिल स्टेशन के रूप में जानी जाती है।
6 चिकमगलूर का आकर्षण स्थल झारी वाटरफॉल – #chikkamagaluru
चिकमगलूर का मशहूर झारी झारना जिसे “बटरमिल्क फॉल्स” के नाम से भी जाना जाता हैं। बाबा बुदनगिरी से 12 किलोमीटर के अन्तराल पर अत्तिगुंडी के निकट स्थित हैं। यह वाटर फाल्स जिले के सबसे अच्छे पर्यटन स्थल में से एक हैं। विशाल घने जंगल में स्थित इस स्थान के आसपास कॉपी बागान भी हैं।
7 चिकमगलूर का दर्शनीय स्थल इनम दत्तात्रेय पीठ –
चिकमगलूर का प्रसिद्ध स्थल इनम दत्तात्रेय पीठ बुदन गिरि हिल्स पर स्थित हैं। इस धार्मिक स्थल पर हिंदू और मुस्लिम धर्म के अनुयाई सामान रूप से आते हैं। माना जाता हैं कि इस गुफा में गुरु दत्तात्रेय और हजरत दादा हयात मीर खलदार का आश्रय स्थान था।
8 चिकमगलूर में घूमने की अच्छी जगह भद्रा वन्यजीव अभयारण्य –
चिकमगलूर में घूमने वाली जगह में भद्रा वन्यजीव अभयारण्य चिकमगलूर से लगभग 38 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। यह पर्यटक स्थल 490 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को घेरे हुए है और सुंदर-सुंदर पहाड़ियों के साथ-साथ बर्फ से ढकी चोटियों से सुसज्जित इस स्थान की यात्रा करना अपने आप में एक सुखद अनुभव होता है।
9 चिकमगलूर के पर्यटन स्थल हिरेकोले झील –
चिकमगलूर में घूमने वाली जगह में हिरेकोले झील एक मानव निर्मित झील है। चिकमगलूर का यह पर्यटन स्थल चिकमगलूर से 10 किलोमीटर और केम्मनगुंडी से 50 किलोमीटर के अन्तराल पर है। इस स्थान पर कर्नाटक राज्य कि सबसे ऊँची चोटी को देखना अति- सुखद होता है। इस झील को निर्मित करने के पीछे एक जन कल्याणकारी उद्देश्य पूरे गांव को पानी कि आपूर्ति कराना ओर सिचाई के लिए पानी कि पूर्ती करना था।
10 चिकमगलूर का ऐतिहासिक स्थान बेलवाडी –
चिकमगलूर के धार्मिक स्थलों में बेलवाडी मशहूर स्थान है। बेलावाडी चिकमगलूर शहर से लगभग 29 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक छोटा सा सुंदर गांव हैं। बेलवाड़ी गांव का दर्शनीय वीर नारायण मंदिर इस स्थान की प्रसिधी को और अधिक बढ़ा देता हैं। यह स्थान कई मायनो में ऐतिहासिक महत्व का भी है।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: