Auden's Col Expedition 2024 Part: 01/ ऑडेन्स कॉल
Автор: Naveen Jonty Sajwan
Загружено: 2024-06-18
Просмотров: 1012
Описание:
उत्तरकाशी जिले में ऑडेन्स कॉल ट्रैक गंगोत्री धाम को केदारनाथ धाम से जोड़ता है।
लगभग 100 किमी लम्बे इस ट्रैक में रोमांच से भरपूर ख़तरनाक खतलिंग ग्लेशियर व मयाली दर्रे को पार करना बड़ा ही चुनौतीपूर्ण व जोखिम भरा माना जाता है।
गंगोत्री धाम से केदारनाथ धाम को जोड़ने वाला ऑडेन्स कॉल ट्रैक दुनिया के सबसे ऊँचे (5490 मी.) ट्रैकों में शुमार है।
हिमालय की कन्दराओं, ख़तरनाक चट्टानों और ग्लेशियर के ऊपर से गुजरने वाले इस ट्रैक पर साहसिक व रोमांच के शौकीन ट्रैकर गंगोत्री समूह, जोगिन समूह, भागीरथी समूह, केदार डोम,थलय सागर,कीर्ति स्तम्भ, रुद्रगैरा की सुंदर व बर्फ़ीली चोटियों व सूखा ताल,मासर ताल,पँया ताल व वासुकीताल के दीदार करते हुए केदारनाथ पहुँचते हैं।
ऑडेन्स कॉल रुद्रगैरा घाटी और भिलंगना घाटी को जोड़ने वाला एक दर्रा है, जिसका नाम ब्रिटिश भौगोलिक सर्वेक्षण अधिकारी जॉन बिकनेल ऑडेन के नाम पर रखा गया है , जिन्होंने पहली बार 1935 में इसकी खोज की थी और 1939 में इसे पार किया था। यह दर्रा 5490 मीटर की ऊँचाई पर है और उत्तर-पश्चिम में गंगोत्री III (6580 मीटर) चोटी से आने वाली पर्वत श्रृंखला और पूर्व में जोगिन I (6465 मीटर) से आने वाली पर्वत श्रृंखला को जोड़ता है।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: