कल्कि पुराण से मिल रहें हैं , कलयुग के अंत के संकेत । सम्पूर्ण कल्कि पुराण । Full Kalki Puran 2026
Автор: Rahasya Duniya Hindi
Загружено: 2023-08-29
Просмотров: 220177
Описание:
कल्कि पुराण से मिल रहें हैं , कलयुग के अंत के संकेत । सम्पूर्ण कल्कि पुराण । Full Kalki Puran 2026
कल्कि पुराण से मिल रहे हैं , कलयुग के अंत के संकेत । कल्कि पुराण एक ऐसा धार्मिक ग्रंथ है , जिसमें कलयुग की ए से लेकर जेड तक सम्पूर्ण जानकारी दी गयी हैं । दोस्तों सम्पूर्ण कल्कि पुराण के इस विडियो में हम जानेंगें की ? कलयुग के अंतिम समय में कौन-कौन लक्षण दिखाई देंगें जिनसे हमें पता चलेगा की कलयुग का अंत होने वाला है । भगवान कल्कि का जन्म कब और कहां पर होगा ? भगवान कल्कि बचपन में कौन - कौन सी लीलायें करेंगें जैसे की उन्होंने कृष्ण अवतार में की थी । भगवान कल्कि कहां से अस्त्र और शस्त्र की विधा ग्रहण करेंगें ? भगवान शंकर उनको कौन-कौन से अस्त्र -शस्त्र प्रदान करेंगें । भगवान कल्कि के विवाह की कहानी भी आपको बताउंगा ? भगवान कल्कि किसके साथ में युद्ध करके कलयुग अंत करेंगें ? भगवान कल्कि कैसे सतयुग की स्थापना करेंगें ? इसके बाद आखिर कैसा होगा सतयुग ? अंत में कब और कहां पर वह अपने शरीर को त्याग कर अपने धाम को चले जायेंगें । विडियो को बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत लगी है , इसलिये आपसे छोटा सा निवेदन है की आप इस विडियो को लाइक करके चैनल को सब्सक्राइब जरुर करें । ताकी ऐसे ही न्यू विडियो के नाटिफिकेशन आपको सबसे पहले मिल सके । और भगवान कल्कि के भक्त लोग कोमेंट सेक्सन में जय श्री कल्कि जरुर लिख देना , तो चलिये दोस्तों बिना टाइम को बेस्ट किये , विडियो को स्टार्ट करते हैं ।
दोस्तों जब प्रलयकाल समाप्त हुआ तो ब्रह्मा जी ने अपनी पीठ से घोर मलिन पातक को उत्पन्न किया । इसी से अधर्म की उत्पत्ति हुयी । अधर्म की पत्नि , मिथ्या हुयी । फिर इन दोनों के संयोग से । महाक्रोधी दंभ नाम का पुत्र और माया नाम की कन्या उत्पन्न हुयी । फिर दंभ और माया के संयोग से लोभ नामक पुत्र और निकृति नाम का कन्या का जन्म हुया । इसी प्रकार अधर्म के कुल में कलि , दुरुति , भयानक , मृत्यु , निरय , यातना इसी प्रकार हजारों धर्म निंदकों का जन्म , अधर्म के परिवार में हुआ । यह सभी लोग मिलकर दुनिया के लोगों पर मानसिक रूप से अत्याचार करेंगें । यही युग कलयुग होगा । कलयुग यानि काला युग , कलह कलेश का युग , इस युग में सभी के मन असंतोष होगा और सभी मानसिक रूप से दुखी हो जायेंगें । पांच वर्ष की उम्र में स्त्री गर्भवती हो जाया करेगी। 16 वर्ष में लोग वृद्ध हो जाएंगे और 20 वर्ष में मृत्यु को प्राप्त हो जाएंगे। इंसान का शरीर घटकर बोना हो जाएगा। इंसान की उम्र बहुत कम रह जाएगी । युवावस्था समाप्त हो जाएगी। कलि के प्रभाव से प्राणियों के शरीर छोटे-छोटे, क्षीण और रोगग्रस्त होने लगेंगे। जैसे - जैसे घोर कलयुग आता जायेगा , वैसे - वैसे धर्म, सत्य, पवित्रता, क्षमा, दया, आयु, बल और स्मरणशक्ति का लोप होता जाएगा। कलियुग के अंत में संसार की ऐसी दशा होगी कि अन्न नहीं उगेगा। लोग मछली-मांस ही खाएंगे और भेड़ व बकरियों का दूध पिएंगे। गाय तो दिखना भी बंद हो जाएगी। होंगी भी तो वह बकरी समान और बहुत कम दूध देने वाली होंगी । एक समय ऐसा भी आएगा, जब जमीन से अन्न उपजना बंद हो जाएगा। पेड़ों पर फल नहीं लगेंगे। स्त्रियां कठोर स्वभाव वाली व कड़वा बोलने वाली होंगी। वे पति की आज्ञा नहीं मानेंगी। जिसके पास धन होगा उसी के पास स्त्रियां रहेगी। मनुष्यों का स्वभाव गधों जैसा दुस्सह, केवल गृहस्थी का भार ढोने वाला रह जाएगा। लोग विषयी हो जाएंगे। धर्म-कर्म का लोप हो जाएगा। मनुष्य जपरहित नास्तिक व चोर हो जाएंगे। सभी एक-दूसरे को लूटने में रहेंगे। कलियुग में समाज हिंसक हो जाएगा। जो लोग बलवान होंगे उनका ही राज चलेगा। मानवता नष्ट हो जाएगी। रिश्ते खत्म हो जाएंगे। एक भाई दूसरे भाई का ही शत्रु हो जाएगा। जुआ, शराब, परस्त्रिगमन और हिंसा ही धर्म होगा। पुत्र, पिता का और पिता पुत्र का वध करके भी दुखी नहीं होंगे। अपनी प्रशंसा के लिए लोग बड़ी-बड़ी बातें बनायेंगे किन्तु समाज में उनकी निन्दा नहीं होगी। बल्कि उन्हें बहुत समझदार समझा जायेगा । उस समय सारा जगत् म्लेच्छ हो जाएगा । कलियुग में लोग शास्त्रों से विमुख हो जाएंगे। अनैतिक साहित्य ही लोगों की पहली पसंद हो जाएगा। बुरी बातें और बुरे शब्दों का ही व्यवहार किया जाएगा। अर्थात बुरी बातें और बुरे शब्दों के प्रयोग करने वाले को ज्ञानी समझा जायेगा । स्त्री और पुरुष, दोनों ही अधर्मी हो जाएंयें । स्त्रियां पतिव्रत धर्म का पालन करना बंद कर देगी और पुरुष भी ऐसा ही काम करेंगे। स्त्री और पुरुषों से संबंधित सभी वैदिक नियम विलुप्त हो जाएंगे। कलयुग में मनुष्यों में वर्ण और आश्रम संबंधी प्रवृति नहीं होगी।
Copyright Disclaimer under Section 107 of the copyright act 1976, allowance is made for fair use for purposes such as criticism, comment, news reporting, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Nonprofit, educational or personal use tips the balance in favour of fair use.
Photos with the videos remain the property of their respectfully owners. If any of photos is featured in my video if want to remove or want credit than kindly contact me through mail which is given in my channel about section
Disclaimer : Our objective is not to promote any kind of damned story and superstitious. This video is for your entertainment only. The information given in the video is according to the information received on the Internet. We do not confirm its truth in any way. This video is for entertainment only and only. And our motive is not to hurt anyone's feelings
#rahasyaduniyahindi #kalyug #kalki #kalkipuran #kalkiavatar #bhavishyavani #satyug #maalika #bhavishyapuran #predictions #year2026 #2026
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: