12 ज्योतिर्लिंगों की पौराणिक कथाएं Part-9 श्री वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग
Автор: Bhakti Ras Vrindavan Dham
Загружено: 2026-02-13
Просмотров: 35
Описание:
श्री वैद्यनाथ शिवलिंग का समस्त ज्योतिर्लिंगों की गणना में नौवाँ स्थान बताया गया है । भगवान श्री वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग का मन्दिर जिस स्थान पर अवस्थित है, उसे ‘वैद्यनाथधाम’ कहा जाता है । यह स्थान झारखण्ड प्रान्त, पूर्व में बिहार प्रान्त के सन्थाल परगना के दुमका नामक जनपद में पड़ता है ।सन्थाल परगना जनपद के जसीडीह रेलवे स्टेशन के समीप देवघर पर स्थित स्थान को ‘चिताभूमि’ कहा गया है । जिस समय भगवान शंकर सती के शव को अपने कन्धे पर रखकर इधर-उधर उन्मत्त की तरह घूम रहे थे, उसी समय इस स्थान पर सती का हृत्पिण्ड अर्थात हृदय भाग गलकर गिर गया था । भगवान शंकर ने सती के उस हृत्पिण्ड का दाह-संस्कार उक्त स्थान पर किया था, जिसके कारण इसका नाम ‘चिताभूमि’ पड़ गया । श्री शिव पुराण में एक निम्नलिखित श्लोक भी आता है, जिससे वैद्यनाथ का उक्त चिताभूमि में स्थान माना जाता है । अर्थात ‘देवताओं ने भगवान का प्रत्यक्ष दर्शन किया और उसके बाद उनके लिंग की प्रतिष्ठा की । देवगण उस लिंग को ‘वैद्यनाथ’ नाम देकर, उसे नमस्कार करते हुए स्वर्गलोक को चले गये ।’
#श्रीवैद्यनाथ
#वैद्यनाथज्योतिर्लिंग
#बाबावैद्यनाथधाम
#देवघर
#द्वादशज्योतिर्लिंग
#हरहरमहादेव
#बोलबम
#श्रावणीमेला
#शिवभक्ति
#SanatanDharma
#Jyotirlinga
#HarHarMahadev
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: