5 State Elections Explained: Key Dates, Phases & What’s New |India’s Biggest Political Battle Begins
Автор: The Federal Desh
Загружено: 2026-03-15
Просмотров: 52
Описание:
तो आखिरकार 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है....चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरा चुनावी शेड्यूल सामने रख दिया...सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस बार पश्चिम बंगाल का चुनाव सिर्फ दो चरणों में कराए जाने की घोषणा हुई है।
असम में 9 अप्रैल को वोट डाले जाएँगे...और चुनाव के नतीजे आएंगे 4 मई को....केरलम में भी 9 अप्रैल को ही वोटिंग होगी और नतीजे 4 मई को ही आएंगे। पुडुचेरी में भी वोटिंग की तारीख 9 अप्रैल ही रखी गई है और वहां भी मतगणना 4 मई को होनी है। लेकिन तमिलनाडु में वोटिंग की तारीख है 23 अप्रैल,,,,जबकि रिजल्ट यहां भी 4 मई को ही आएगा....
जहां तक पश्चिम बंगाल की बात है तो इस बार चुनाव आयोग ने यहां मतदान के फेज घटा दिए हैं...साल 2021 में बंगाल में जो पिछला विधानसभा चुनाव हुआ था, वो आठ चरणों में किया गया था..लेकिन इस बार सिर्फ दो चरणों में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। इऩ पांचों राज्यों में सीटों के लिहाज से पश्चिम बंगाल ही सबसे बड़ा राज्य है जहां 294 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होना है...
पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे और वोटिंग की तारीख होगी 23 अप्रैल....दूसरे चरण मे ंपश्चिम बगाल में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और तारीख होगी 29 अप्रैल। इस तरह पश्चिम बंगाल में कुल दो चरणों में वोटिंग होगी। और चुनाव के नतीजे 4 मई को ही आएंगे। यानी पांचों राज्यों में एक ही दिन काउंटिंग होगी और वो दिन है 4 मई।
लेकिन इस बार मतदाताओं की सुविधा का चुनाव आयोग ने खास ख्याल रखा है। उसकी डीटेल इस वीडियो में
#AssemblyElections2026, #IndiaStateElections, #WestBengalElections, #TamilNaduPolls, #KeralaElections, #AssamPolls, #PuducherryElections, #ElectionCommissionIndia, #PollSchedule2026, #IndianPolitics
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: