पुंदाग में युवक की ह: त्या का खुलासा, प्रेम प्रसंग में सहकर्मी ने की वारदात
Автор: JP BHARAT LIVE
Загружено: 2026-02-06
Просмотров: 87
Описание:
About this Video :- रांची। पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित अनसूल अपार्टमेंट के सामने निर्माणाधीन भवन से एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उसी अपार्टमेंट में पेंट-पुट्टी का काम करने वाले वसीम मंसूरी के रूप में हुई है, जो 2 फरवरी से लापता था। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला सामने आने पर पुलिस ने जांच शुरू की।
मृतक के पिता जसीम मंसूरी के आवेदन पर वसीम के साथ काम करने वाले साहिद असारी, दिलशाद और अन्य अज्ञात के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसपी (नगर) के नेतृत्व में डीएसपी हटिया की अगुवाई में विशेष अनुसंधान टीम गठित की गई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी साहिद असारी ने स्वीकार किया कि मृतक की बहन के साथ उसके प्रेम प्रसंग को लेकर रंजिश थी। इसी कारण 2 फरवरी को वसीम को काम के बहाने निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बुलाकर चाकू और डंडे से हमला कर उसकी हत्या की गई। शव को छिपाने के लिए लिफ्ट शाफ्ट के पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया।
आरोपियों की निशानदेही पर खून लगा चाकू, डंडा, खून सने कपड़े और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। दोनों से पूछताछ जारी है।
#Ranchi #Pundag #MurderCase #JharkhandPolice #CrimeNews #BreakingNews
Your Search:
Ranchi News, Pundag OP, Murder Case Ranchi, Love Affair Murder, Construction Site Crime, Jharkhand Police Investigation, DSP Hatia, SP City Ranchi, Knife Murder Case, Crime News Jharkhand
Support the channel and enjoy special member-only perks!
/ @jpbharatlive
Our Social Media Platforms:-
Visit Our Website:- https://www.jpbharatlive.com/
Facebook:- https://www.facebook.com/profile.php?...
Follow our Instagram:- https://www.instagram.com/jpbharatliv...
Subscribe YouTube Channel:- / @jpbharatlive
#jpbharatliveBihar #jpbharatliveJharkhand #jpbharatliveDhanbad
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: