ycliper

Популярное

Музыка Кино и Анимация Автомобили Животные Спорт Путешествия Игры Юмор

Интересные видео

2025 Сериалы Трейлеры Новости Как сделать Видеоуроки Diy своими руками

Топ запросов

смотреть а4 schoolboy runaway турецкий сериал смотреть мультфильмы эдисон
Скачать

Bihar: बहन को जबरदस्ती बनाया दूसरी Biwi! रात को Boyfriend बुलाई, अगली सुबह टंगी मिली लड़के की लाश!

Автор: Crime Tak

Загружено: 2026-05-11

Просмотров: 23118

Описание: For advertising – Please mail at [email protected]
Bihar: बहन को जबरदस्ती बनाया दूसरी Biwi! शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे BF को मारकर, लाश टांगा
East Champaran Sensational Murder Case:
बिहार के मोतिहारीं में प्यार ,लव ,सेक्स ,धोखा,हत्या व उसके बाद आत्महत्या की सन्न कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां एक युवक को एक शादीसुदा महिला से प्रेम करना,उसके साथ अवैध संबंध बनाना इस कदर भारी पड़ा कि महिला के पति व उसके अन्य सहयोगियों ने उस प्रेमी युवक की पहले तो उसे तड़पाया,,मारा पीटा ,उसकी आंखें फोड़ दी ,उसके बाद उसके गुप्तांग को धारदार हथियार से फोड़ दिया गया और फिर भी जब उनका मन नही भरा तो उनलोगों ने उसकी निर्मम हत्या प्रेमिका के घर मे ही उसके सामने उसकी निर्मम हत्या कर दी गई और फिर इस हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को उसी के बथान में लटका दिया गया।जी हां ,,रौंगटे खड़ी कर देनेवाली ये वारदात पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थानाक्षेत्र के मठलोहियर गाँव के वार्ड नंबर सात की है जहां इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया था,जिसकी गुत्थी मोतिहारीं पुलिस ने घटना के 12 घंटे के अंदर में सुलझा दिया है और उस कातिल प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।
इससे पहले की हम आपको पूरी कहानी बताएं उससे पहले आप अरेराज डीएसपी रवि कुमार का वो सनसनीखेज बयान सुनिए जिसमे उन्होंने इस जघन्य कांड से पर्दा उठाया है।।।
दरअसल कल सुबह हरसिद्धि के मठलोहियार गाँव मे उस समय सनसनी फैल गई जब सुबह सुबह लोगो को ये सूचना मिली कि उसी गाँव के ध्रुव पटेल के 25 वर्षीय पुत्र अजय पटेल का शव उसी के बथान पर लटका मिला ।घटना की सूचना जंगल मे आग की तरफ फैली व देखते ही देखते वहां सैकड़ो लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना हरसिद्धि थाना व डीएसपी को मिली ।हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तो जहां अजय पटेल का शव फंदे से लटक रहा था और उसकी आंखें काफी चोटिल थी व गुप्तांग से खून टपक रहा था ।घटना की गंभीरता को देखते हुए मोतिहारीं एसपी ने तत्काल इस केस के लिए एक टीम का गठन कर दिया और वहां डॉग स्क्वायड व एसएफएल की टीम को बुला लिया गया और मामले की सूक्ष्म व वैज्ञानिक जांच प्रारंभ कर दी गई ।जांच के क्रम में पुलिस को ये सूचना मिली कि उसी गाँव की एक महिला के साथ उसका आपत्तिजनक तस्वीर व वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद प्रेमिका के पति के साथ उसकी दुश्मनी बढ़ गई थी ।चुकी महिला का पति पहले से ही एक आपराधिक चरित्र का ब्यक्ति था और वो इलाके में काफी दबंग भी माना जाता था और वो दो हत्याकांड में वांछित अपराधी भी था जिसके कारण मृतक दो महीने पहले ही लुधियाना भाग गया था और वहां सिलाई का काम करने लगा था और इसी छह तारीख को वो अपने गाँव आया था जिसके बाद उसके पति ने एक खौफनाक साजिश रची व कल यानी आठ तारीख की रात अजय पटेल जब एक आर्केस्ट्रा प्रोग्राम से रात में लौट रहा था तो प्रेमिका तब्बू ने उसे फोन कर उसे अपने घर बुलाया और उसके पति असलम मियां द्वारा अपने सहयोगियों के साथ पहले तो उसकी बुरी तरह से पिटाई की उसके बाद उसकी आंखें फोड़ दी और फिर उसका गुप्तांग फोड़ दिया गया और फिर उसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई फिर इस हत्या को खुद से जान लेने की कोशिश दिखाई गई.शव को मृतक के बथान पर ले जाकर रस्सी से टांग दिया गया।वही जब डॉग स्क्वायड के खोजी कुत्ते ने अपनी सूंघने की कला से इसकी जांच शुरू की तो वो हत्यारे के घर पर जाकर रुक गया ।हरसिद्धि थाना ध्यक्ष सुनील कुमार व डीएसपी रवि कुमार ने तत्काल उसकी प्रेमिका तब्बू को गिरफ्तार कर लिया और वहां से महिला का एक सेलफोन ,रस्सी के टुकड़े व खून लगी हुई मिट्टी को बरामद कर मामले का पटाक्षेप महज 12 घंटे में कर दिया ।वही इस खौफनाक साजिश को अंजाम देनेवाला शातिर पति मो असलम अपने सहयोगियों के साथ फरार है जिसकी तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है ।प्रेमिका ने इस पूरे मामले में सभी तथ्यों स्वीकार कर लिया है और उसके मोबाइल से मृत प्रेनी का फोटो भी मिला है। महिला ने पुलिस को ये बताया है कि मो असलम रिश्ते में उसका भाई लगता था और उसने इससे बलपूर्वक दूसरी शादी कर ली थी । और वो यहां रिश्तेदार के यहां रहता था और मीट काटने का काम करता था ।वो उसकी दूसरी पत्नी है ।उसी के कहने पर उसने अपने प्रेमी को फोन करके बुलाया था जिसके बाद उसकी निर्मम हत्या हुई थी ।।फिलहाल पुलिस उसके हत्यारे पति मो असलम की बेसब्री से तलाश कर रही है और इस जघन्य हत्याकांड से जुड़े हरेक पहलुओं की सूक्षम जांच कर रही है।।

#indianews #latestnews #newsupdate #crimenews #ashwinisingh #gunahaisabhi #viral #Motihari #BiharCrime #MurderMystery #CrimeNews #AjayPatel #MotihariMurder #BiharNews #LoveAffair #BreakingNews #TrueCrime #CrimeTak #ViralCrime #Harsidhi #EastChamparan #HindiNews #PoliceInvestigation #ShockingNews #MurderCase #LoveSexDhoka #BiharPolice #CrimeStory #IndiaCrime #ViralNews #MysteryCase


About the Channel:

आज वक़्त के जिस दौर में हम जी रहे हैं उसमें आने वाला पल किस शक्ल में हमारे सामने आएगा कोई नहीं जानता। हां....अगर हम कुछ कर सकते हैं तो सिर्फ़ इतना कि आने वाले पल के क़दमों की आहट को ज़रूर भांप सकते हैं। इसमें CRIME TAK आपकी मदद करेगा। क्राइम की दुनिया की हर छोटी-बड़ी ख़बर CRIME TAK पर
CRIME TAK is here to help and assist you in this regard, by making you aware of all crime related incidents/stories, so that you can be safe.
---------
Follow us on:

Website : https://www.crimetak.in
Crimetak android app :https://play.google.com/store/apps/de...
FB:   / crimetakofficial  
Twitter:   / crimetakbrand  

Не удается загрузить Youtube-плеер. Проверьте блокировку Youtube в вашей сети.
Повторяем попытку...
Bihar: बहन को जबरदस्ती बनाया दूसरी Biwi! रात को Boyfriend बुलाई, अगली सुबह टंगी  मिली लड़के की लाश!

Поделиться в:

Доступные форматы для скачивания:

Скачать видео

  • Информация по загрузке:

Скачать аудио

Похожие видео

© 2025 ycliper. Все права защищены.



  • Контакты
  • О нас
  • Политика конфиденциальности



Контакты для правообладателей: [email protected]