जर्मनी में कभी ऐसा चुनाव नहीं हुआ [Explainer - Understanding German Elections and Politics]
Автор: DW हिन्दी
Загружено: 2025-02-11
Просмотров: 272224
Описание:
सोचिए आपकी शादी की तारीख तय हो गई हो. आप आराम से बैठे हैं कि अभी तो एक साल पड़ा है. लेकिन फिर अचानक से पापा कहते हैं कि नहीं, शादी तो अभी होगी - फौरन. आपका क्या कहेंगे कैसे कर लूं, अभी तक तो कार्ड भी छपने नहीं दिए हैं. इन दिनों कुछ यही हाल हुआ पड़ा है जर्मनी की राजनीति का. लोगों को बताया गया था कि अगला चुनाव होगा 28 सितंबर 2025 को. खूब प्लानिंग से चलने वाले जर्मन लोगों ने तारीख मन में बिठा ली. लेकिन फिर समधियों के बीच आपस में कुछ ऐसी अनबन हुई कि पापा अड़ गए कि क्रिसमस से पहले की ही तारीख निकाल लो. सब कर करा के तारीख निकली है 23 फरवरी. तो चल क्या रहा है जर्मनी में, क्यों आई नौबत सात महीना पहले चुनाव कराने की, क्या हैं मुद्दे, कौन बनेगा अगला चांसलर और चुनाव दर चुनाव किस तरह से जर्मनी और जर्मनी की राजनीति बदल रही है, इन सब सवालों के जवाब ईशा भाटिया सानन के साथ.
#dwhindi #germanelection2025
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: