पुराने शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में सैकड़ों शिक्षक सड़क पर
Автор: Sangathan Bharat News
Загружено: 2026-02-12
Просмотров: 4984
Описание: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे सैकड़ो शिक्षकों ने शिक्षा 2010 के पहले की शिक्षकों पर भी टेट अनिवार्य किये जाने पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी का पुतला दहन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सैकड़ो शिक्षकों ने केंद्र सरकार के शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी का पुतला दहन किया। जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि 13 ब्लॉकों के सभी शिक्षकों द्वारा यह विरोध प्रदर्शन किया गया है। केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री जयंत चौधरी द्वारा लोकसभा में टेट अनिवार्यतया प्रकरण में शिक्षक विरोधी बयान दिए जिसको लेकर पूरे देश का शिक्षक नाराज है। महामंत्री विजय त्रिपाठी ने कहा 2010 के पहले भारतीय शिक्षकों के लिए भी टीईटी अनिवार्य कर दिया गया जो की अनैतिक तरीका है सरकार का 2010 के पहले जिन शिक्षकों की भर्ती हुई वह उसे समय सरकार द्वारा दी गई सभी आहर्ताओं को पास करने के बाद शिक्षक बने। नई शिक्षक प्रणाली केवल नए शिक्षकों पर लागू होती है लेकिन 50 वर्ष पुराने शिक्षकों पर भी इसे थोपना सरकार की गलत नीति को दर्शाता है। आने वाले समय में पूरे देश में शिक्षक एक बड़ा धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान प्रमुख रूप से राजेन्द्र सिंह, विजय त्रिपाठी, अनिल वर्मा,लाल देवेंद्र प्रताप सिंह,शैलेन्द्र उमराव,अकास कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक रहे।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: