23 फरवरी को महनार मैराथन–2026 🔥 | नशा मुक्त & साइबर अपराध के खिलाफ दौड़
Автор: Sunny Mahnar Vlog
Загружено: 2026-02-23
Просмотров: 98
Описание:
महनार (वैशाली) में पुलिस सप्ताह 22–27 फरवरी 2026 के अवसर पर “महनार मैराथन–2026” का भव्य आयोजन किया गया है।
इस मैराथन का थीम है “साइबर अपराध से सुरक्षा एवं नशा मुक्त समाज का संकल्प” 🏃♀️🚫💻
📍 आयोजन स्थल: मदन चौक, महनार
⏰ समय:
➡️ 10 KM दौड़ – सुबह 6:00 बजे
➡️ 5 KM दौड़ (आम नागरिक) – सुबह 6:30 बजे
👮♂️ पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा, ट्रैफिक कंट्रोल, मेडिकल टीम, ERV वाहन और जांच व्यवस्था पूरी तरह तैयार है।
🏆 विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
यह आयोजन युवाओं को जागरूक करने और समाज को साइबर अपराध व नशे के खिलाफ एकजुट करने का मजबूत संदेश देता है।
📢 वीडियो पसंद आए तो Like 👍 Share 🔁 और Subscribe 🔔 जरूर करें
महनार। पुलिस पखवारा के अवसर पर जिला पुलिस की ओर से नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैशाली के एसपी विक्रम सिहाग ने किया। इस दौरान महनार एसडीओ नीरज कुमार एवं एसडीपीओ प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मैराथन की थीम “नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता” रही। एसपी ने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने तथा साइबर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशे के दुष्परिणामों और साइबर फ्रॉड के खतरों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाना है।
मैराथन तीन अलग-अलग श्रेणियों—3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर—में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में स्थानीय धावकों, नवयुवकों, स्कूली छात्र-छात्राओं तथा बिहार पुलिस के प्रशिक्षु सिपाहियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न चरणों में आयोजित इस दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को एसपी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
3 किलोमीटर (प्रथम चरण)
प्रथम: इशिका कुमारी
द्वितीय: शिवानी कुमारी
तृतीय: स्नेहा सिंह
3 किलोमीटर (द्वितीय चरण)
प्रथम: श्वेता कुमारी
द्वितीय: शिवानी कुमारी
तृतीय: सोनावती कुमारी
5 किलोमीटर (प्रथम चरण)
प्रथम: राहुल कुमार
द्वितीय: मनीष
तृतीय: सड्डू कुमार
5 किलोमीटर (द्वितीय चरण)
प्रथम: रंजन कुमार
द्वितीय: कुमोद कुमार
तृतीय: रौशन कुमार
5 किलोमीटर (तृतीय चरण)
प्रथम: सौरभ कुमार
द्वितीय: मोनू आदर्श
तृतीय: अमित राय
5 किलोमीटर (चौथा चरण)
प्रथम: दिव्यांशु कुमार
द्वितीय: अमित कुमार
तृतीय: प्रियांशु कुमार
10 किलोमीटर
प्रथम: हिमांशु कुमार
द्वितीय: सुजीत राम
तृतीय: शिवम कुमार
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने और युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
📸 Instagram: / no1superstar_sunny
🐦 Twitter: https://x.com/sunnymahnarvlog
📘 Facebook: https://www.facebook.com/share/1EFQF5...
😍Youtube channel :- / @sunnymahnarvlog
❤️My hashtags :- #sunnymahnarvlog #sunnymahnar @sunnymahnarvlog #TravelVlog
महनार में पहली बार ऐसा मैराथन 🏆 | Cyber Crime Awareness Run 2026
#MahnarMarathon2026
#MahnarNews
#VaishaliNews
#BiharPolice
#PoliceWeek2026
#CyberCrimeAwareness
#NashaMuktBharat
#MarathonIndia
#MahnarLive
#BiharViralNews
#RunningForCause
#YouthAwareness
#SocialMessage
#BreakingNewsBihar
#mahnar
#mahnarbazar
#apnamahnar
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: