मथुरा:महाराष्ट्र से वृंदावन पहुंची FIR!कथावाचक इंद्रदेव महाराज मामले में पुलिस जांच शुरू।
Автор: Hindi F24news
Загружено: 2026-11-12
Просмотров: 155
Описание:
#mathuranews
#vrindavannews
#uttarpradeshnews
वृंदावन के कथावाचक इंद्रदेव सरस्वती महाराज के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले में अब वृंदावन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के काशीमीरा थाने में 28 अक्टूबर को दर्ज जीरो FIR ट्रांसफर होकर वृंदावन कोतवाली पहुंच गई है।
आरोप है कि दीक्षा देने के बहाने महिला को वृंदावन स्थित राधा किशोरी सेवा धाम आश्रम में बुलाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए CO वृंदावन संदीप कुमार ने जांच की कमान संभाल ली है। उन्होंने बताया कि FIR प्राप्त होते ही विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस ने पीड़िता से संपर्क कर लिया है और बयान दर्ज कराने के लिए उसे वृंदावन बुलाया गया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के वृंदावन पहुंचने पर पहले उसके बयान दर्ज किए जाएंगे और फिर न्यायालय में बयान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद पुलिस टीम परिक्रमा मार्ग स्थित राधा किशोरी धाम आश्रम पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करेगी और जरूरी साक्ष्य जुटाएगी।
साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी कथावाचक से पूछताछ की जाएगी।
वहीं, FIR दर्ज होने के बाद से आरोपी महाराज की ओर से अभी तक मीडिया के सामने कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। आश्रम में भी फिलहाल सन्नाटा पसरा हुआ है।
अब देखना होगा कि पीड़िता के बयान और पुलिस की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: