ycliper

Популярное

Музыка Кино и Анимация Автомобили Животные Спорт Путешествия Игры Юмор

Интересные видео

2025 Сериалы Трейлеры Новости Как сделать Видеоуроки Diy своими руками

Топ запросов

смотреть а4 schoolboy runaway турецкий сериал смотреть мультфильмы эдисон
Скачать

हिन्दी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी _ General knowledge in Hindi Gk world

Автор: Gk world

Загружено: 2021-06-06

Просмотров: 11

Описание: हिन्दी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी _ General knowledge in Hindi
Gk world ( General knowledge world )

✅ हिन्दी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : जून 2021👇👇

1. हाल ही में चर्चा में रहा अभियान ‘राबता मुहीम’ (Rabta Muhim) किस राज्य में लागू किया जा रहा है?

उत्तर – पंजाब
पंजाब में सरकारी शिक्षकों ने राज्य स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित एक सप्ताह के लंबे अभियान ‘राबता मुहीम’ को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस अभियान के माध्यम से प्राथमिक छात्रों के 12.71 लाख अभिभावकों से संपर्क किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य माता-पिता और शिक्षकों के बीच फोन के माध्यम से संपर्क को सुविधाजनक बनाना, शिक्षा, स्वास्थ्य और बच्चों को कोविड से संक्रमित होने से बचाने के बारे में चर्चा करना था।

2. किस देश के सबसे बड़े युद्धपोत खार्ग में हाल ही में आग लग गई है और ओमान की खाड़ी में डूब गया है?

उत्तर – ईरान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की नौसेना के सबसे बड़े युद्धपोत में हाल ही में आग लग गई है और बाद में ओमान की खाड़ी में डूब गया है। इस युद्धपोत खार्ग का नाम उस द्वीप के नाम पर रखा गया जो ईरान के लिए मुख्य तेल टर्मिनल के रूप में कार्य करता है। हालांकि अग्निशामकों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन यह जहाज ओमान की खाड़ी में तेहरान के दक्षिण-पूर्व में जास्क बंदरगाह के पास डूब गया।

3. हाल ही में खबरों में रहा ‘रेड टूरिज्म’ (Red Tourism) किस देश से जुड़ा है?

उत्तर – चीन
चीन ने वर्ष 2004 में कम्युनिस्ट पार्टी के इतिहास में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले स्थानों को बढ़ावा देने के लिए ‘रेड टूरिज्म’ की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य देश में पर्यटन और स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देना है। हाल ही में रेड टूरिज्म के तहत ऐतिहासिक स्थलों पर काफी संख्या में लोग आये हैं। उनमें से नन्हू झील शामिल है, जहां 1921 में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की पहली राष्ट्रीय कांग्रेस आयोजित की गई थी।

4. ओलेग नोवित्स्की (Oleg Novitsky) और प्योत्र डबरोव (Pyotr Dubrov), जिन्होंने हाल ही में 7 घंटे का स्पेसवॉक किया, किस देश से हैं?

उत्तर – रूस
ओलेग नोवित्स्की और प्योत्र डबरोव नाम के दो रूसी अंतरिक्ष यात्री एक नए रूसी मॉड्यूल के आगमन की तैयारी के लिए 7 घंटे के स्पेसवॉक पर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकले। अप्रैल में अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के लिए यह पहला स्पेसवॉक है। उन्होंने नए नौका (Nauka) बहुउद्देशीय प्रयोगशाला मॉड्यूल के आने से पहले अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर पुरानी बैटरियों को बदलने सहित कई तकनीकी कार्य किए।

5. ‘MadadMaps’ (मदद मैप्स), एक रीयल-टाइम ऑनलाइन मानचित्र है, जिसे किस उद्देश्य के लिए विकसित किया गया है?

उत्तर – COVID-19 रोगियों के लिए खाली बिस्तरों की जानकारी।
अमेरिका और भारतीय मूल के डॉक्टरों और पेशेवरों के एक समूह ने MadadMaps नाम से अपनी तरह का पहला ऑनलाइन मैप लॉन्च किया है। प्रोजेक्ट मदद के तहत यह मैप तैयार किया गया है। यह पोर्टल हर राज्य में अस्पताल के बिस्तरों की उपलब्धता के सभी ऑनलाइन एग्रीगेटर्स से जानकारी निकालने के लिए एक एल्गोरिदम का उपयोग करता है। इस मैप में सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों को शामिल किया गया है।

Thanks for watching : #Gkworld

Не удается загрузить Youtube-плеер. Проверьте блокировку Youtube в вашей сети.
Повторяем попытку...
हिन्दी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी _ General knowledge in Hindi  Gk world

Поделиться в:

Доступные форматы для скачивания:

Скачать видео

  • Информация по загрузке:

Скачать аудио

Похожие видео

© 2025 ycliper. Все права защищены.



  • Контакты
  • О нас
  • Политика конфиденциальности



Контакты для правообладателей: [email protected]