JTET परीक्षा की नई नियमावली का ड्राफ्ट तैयार, कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार!
Автор: The Fourth Pillar
Загружено: 2026-03-15
Просмотров: 2988
Описание:
About Video : JTET परीक्षा की नई नियमावली का ड्राफ्ट तैयार, कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार!
झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. 2016 के बाद से थमी हुई झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) की नई नियमावली का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है, लेकिन इसके साथ ही एक बार फिर 'भाषा विवाद' की सुगबुगाहट तेज हो गई है.
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, पलामू, गढ़वा, धनबाद और बोकारो जैसे जिलों में बोली जाने वाली भोजपुरी, मगही, अंगिका और मैथिली को क्षेत्रीय भाषा की सूची से बाहर कर दिया गया है. जहां एक धड़ा इसे स्थानीय युवाओं के हक में मान रहा है, वहीं संबंधित जिलों के अभ्यर्थियों में असंतोष के स्वर उठ सकते हैं. हाई कोर्ट द्वारा तय 31 मार्च की डेडलाइन नजदीक है और शिक्षा सचिव का दावा है कि परीक्षा तिथियां जल्द घोषित होंगी. क्या यह नियमावली निर्विवाद रूप से लागू हो पाएगी या एक बार फिर आंदोलनों की भेंट चढ़ जाएगी? देखिए द फोर्थ पिलर की यह विशेष रिपोर्ट.
A significant news for the lakhs of aspirants in Jharkhand dreaming of becoming teachers. The draft for the new regulations governing the Jharkhand Teacher Eligibility Test (JTET)—which has been stalled since 2016—has been finalized; however, this development has simultaneously reignited murmurs of a 'language controversy.'
According to a report by Dainik Bhaskar, languages such as Bhojpuri, Magahi, Angika, and Maithili—spoken in districts like Palamu, Garhwa, Dhanbad, and Bokaro—have been excluded from the list of regional languages. While one section views this move as being in the interest of local youth, voices of dissent are likely to emerge among aspirants from the affected districts. The March 31 deadline set by the High Court is fast approaching, and the Education Secretary asserts that the examination dates will be announced shortly. Will these regulations be implemented without controversy, or will they once again fall victim to public agitations? Watch this special report by The Fourth Pillar.
The Fourth Pillar About :
द फोर्थ पिलर के पन्ने पर आप पहुंचे हैं, हमें खूब अच्छा लगा. ये वातानुकूलित कमरे और निगम संस्कृति (कॉर्पोरेट कल्चर) से भागे हुए लड़के- लड़कियां हैं. जिन्हें मेट्रो सिटी के धुंधलके से छिप जाने वाले गांव-गरान के मसलों ने खींच लाया है. ये बुलेट मोटर साइकिल और डबल डेकर बस पर चढ़कर बजट और चुनावी नतीजों पर शोर मचाना नहीं जानते. पर साफ़ शब्दों में बाबा की बीड़ी का दाम कितना बढ़ा और चाची को तेल अब कितने में मिलेगा या रहमान की गाड़ी का पेट्रोल कितना और क्यों बढ़ा ये साफ़ शब्दों में बताना जानते हैं. शिक्षा पर सवाल हो या दहेज की मांग हो, ये जनताना सवालों पर मुकम्मल वार करना जानते हैं. ये भागे हुए लड़के-लड़कियां हैं जो किताब के सफ़हों से पत्रकारिता का मसाल जलाना जानते हैं.
हमारे अन्य ठिकाने
Website : https://thefourthpillar.live/
Facebook Link : / thefourthpillartfp
Instagram Link : / thefourthpillarnews
Twitter Link : / fourthpillartrf
#jharkhand #jharkhandnews #jharkhandnewstoday #hemantsoren #jharkhandsamachar #jharkhandnewsupdate #JTET2026 #JharkhandNews #TeacherRecruitment #JharkhandEducation #LanguageControversy #BhojpuriMagahi #JharkhandTeachers #JobAlert #TheFourthPillar #JACRanchi
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: