यमुनानगर पहुंचे दिग्विजय चौटाला, RSS और कानून-व्यवस्था पर साधा निशाना
Автор: Haryana ground Report 24x7
Загружено: 2026-02-12
Просмотров: 45
Описание:
यमुनानगर में 22 फरवरी को होने वाले ‘युवा योद्धा’ कार्यक्रम की तैयारियों के लिए पहुंचे जेजेपी नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने मीडिया से बातचीत में कई बड़े राजनीतिक बयान दिए। उन्होंने आरएसएस पर देश को बांटने का आरोप लगाया और हरियाणा में बढ़ते अपराध पर चिंता जताई।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश का आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है और बेरोजगारी के कारण युवा गलत रास्तों की ओर जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नौकरियों में बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है और सरकार युवाओं के रोजगार को लेकर गंभीर नहीं है।
उन्होंने कहा कि जेजेपी की सरकार आने पर हरियाणा के युवाओं को प्राथमिकता देने वाला रोजगार कानून फिर लाया जाएगा। साथ ही बुजुर्गों, दिव्यांगों की पेंशन और राशन कार्ड काटे जाने के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने बताया कि युवाओं को मजबूत करने के लिए ‘युवा योद्धा’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें 22 फरवरी को यमुनानगर में दुष्यंत चौटाला युवाओं को संबोधित करेंगे।
#YamunanagarNews #DigvijayChautala #JJP #YuvaYoddhaProgram #DushyantChautala #HaryanaPolitics #HaryanaNews #UnemploymentIssue #CrimeInHaryana #RSSRemark #BreakingNews #LocalNews #PoliticalUpdate #TrueNews360
#JJPNews #YouthPolitics #HaryanaYouth #EmploymentForYouth #YamunanagarUpdate #IndianPolitics #PoliticalStatement #HaryanaUpdate #GroundReport #NewsUpdate #TodayNews #IndiaNews #SocialMediaNews
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: