Karachi में पेट्रोल की बढ़ी कीमतों ने बाइक राइडर्स के सामने खड़ा किया रोजी-रोटी का संकट
Автор: ANI Bharat
Загружено: 2026-03-19
Просмотров: 974
Описание:
कराची की सड़कों पर सरपट मोटरसाइकिल दौड़ते ये हैं 23 साल के मुहम्मद मोहसिन....दरअसल मुहम्मद मोहसिन एक बाइक राइडर हैं और राइड हैलिंग एप बाइकिया के साथ जुड़े हुये हैं।
इस वक्त भी वो एक सवारी को पीछे बिठा कर उसे अपनी मंजिल तक पहुँचाने के लिये जा रहे हैं। एक बाइक राइडर के तौर मोहसिन अभी तक अच्छा खासा कमा लिया करते थे लेकिन मध्य एशिया में जारी संकट का असर अब उनकी कमाई पर भी पड़ने लगा है। दरअसल इसकी वजह है पाकिस्तान में पैट्रोल की कीमतों में हुई भारी बढोत्तरी। अभी हाल ही में पाकिस्तान में पैट्रोल की कीमतों में 55 रूपये का भारी-भरकम इजाफा किया गया है जिसके चलते अब पाकिस्तान में 1 लीटर पैट्रोल की कीमत 320 रूपये हो गयी है। साफ है कि मोहसिन जैसे बाइक राइडर के लिये ये बढ़ोत्तरी अच्छी खासी है और आमदनी में आयी कमी की वजह से उनके सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है।
वैसे तो मुहम्मद मोहसिन पंजाब प्रांत के बहावलपुर के रहने वाले हैं और कराची में अपनी बीबी-बच्चों के साथ रहते हैं जबकि बहावलपुर में उनके माँ-बाप रहते हैं। परिवार में अकेले कमाने वाले मोहसिन के ऊपर परिवार की जरूरतें पूरी करने की जिम्मेदारी है। जिसे पूरा करने के लिये उन्हें ओवर टाइम भी करना पड़ता है क्योंकि मंहगाई के इस दौर में और कराची जैसे शहर में गुजारा करना उनके लिये काफी मुश्किल हो रहा है। मोहसिन चाहते हैं कि जिस राइड हैलिंग एप बाइकिया के साथ वो जुड़े हुये हैं वो उनकी आमदनी को बढ़ाने के लिये जरूरी कदम उठाये।
पैट्रोल में हुये इजाफे की मार से मोहसिन ही अकेले परेशान नहीं हैं। एक और बाइक राइडर हैं मुहम्मद हुसैन काजी जो उम्र के इस पड़ाव में जी-तोड़ मेहनत करने के बाद भी कुछ खास नहीं कमा पा रहे हैं। कई-कई घंटों तक सड़कों पर मोटरसाइकिल दौड़ने के बाद भी वो कुछ खास नहीं कमा पा रहे हैं। हालत ये है कि रमजान के महीने में रोजा रखकर सारा दिन काम करने के बाद भी वो इफ्तार के लिये खाने का कुछ अच्छा सामान भी नहीं खरीद कर पा रहे हैं। इसके लिये वो सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित किये जाने वाले लंगर का सहारा लेते हैं जहाँ वो एक वक्त का खाना खा कर कुछ बचत करने की कोशिश करते हैं। कुल मिलाकर उनके लिये इन हालात में काम करना काफी मुश्किल हो गया है।
#IranIsraelWar #Petrolprice #Petrolcrysis #Karachi #RideHailing #FuelPrices #PetrolHike #CabDrivers #TransportCrisis #UrbanCommute #PakistanNews #EconomicImpact #CostOfLiving
Subscribe Now ► https://bit.ly/3Hr3wxH Stay Updated! 🔔
--------------------------------------
ANI is South Asia's leading Multimedia News Agency providing content for every information platform, including TV, Internet, broadband, newspapers, and mobiles.
Subscribe now! Enjoy and stay connected with us!!
☛ Visit our Official website: https://www.aninews.in/
☛ Follow ANI on X: / ani
☛ Follow us on Snapchat: / @ani-news
☛ Like us: / aninews.in
☛ Email to: [email protected], [email protected]
☛ Instagram: / ani_trending , https://www.instagram.com/podcast_ani...
☛ Copyrights © All Rights Reserved ANI Media Pvt Ltd.
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: