ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय में चल रहे दो दिवसीय विद्या महाकुम्भ का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।
Автор: Shahabad News
Загружено: 2026-02-01
Просмотров: 73
Описание:
ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय में चल रहे दो दिवसीय विद्या महाकुम्भ का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस विद्या महाकुम्भ में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने सिलेबस के आधार पर विभिन्न विषयों के प्रोजेक्ट लगाये गये थे। इनमें अधिकांश वर्किंग प्रोजेक्ट थे, कुछ प्रदर्शन के लिए और कुछ गेम्स की तरह प्रश्नोत्तर आधारित प्रोजेक्ट थे।
विदित हो कि इस विद्या महाकुम्भ में विज्ञान प्रोजेक्ट, हिन्दी परियोजना, संस्कृत, गणित, रोबो साईन्स, भूगोल, नागरिकशास्त्र, वाणिज्य, कला, रसायन, चित्रकला आदि विषयों पर सैकड़ों प्रोजेक्ट बनाये गये थे जो अभिभावकों, अतिथियों का मन मोह रहे थे। वर्ग 8 की छात्रा आकृति और खुशी द्वारा कठपुतली डांस प्रस्तुत किया गया। कचरा प्रबन्धन में प्लास्टिक समेत घरेलू कचरों के निष्पादन, वर्ग 6 के अनन्या, अंजली, सोनाली द्वारा री-साईकिल प्रक्रिया की संभावना प्रदर्शित किया गया। हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट वर्ग 9 के सौम्या, सुषमा, रागिनी द्वारा दिखाया गया। नर्सरी वर्ग के बच्चों द्वारा मिनी ग्रिन एक्सप्लोरर के अन्तर्गत् गाय, शेर, तरबुज, बाघ, आम, स्ट्रॉबेरी आदि बनकर उनकी उपयोगिता बताते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। इनमें हर्षित, आरूष, शौर्य, रूद्र प्रताप, अंकिता, मानवी, अभ्युदय आदि थे। वर्ग 4 के राजीव रंजन, राजीव सिंह, शौर्य द्वारा सोलर सिस्टम की व्याख्या की गई। रसायन का चमत्कार वर्ग 7 के श्रेष्ठ, प्रणव, उदित द्वारा दिखाया गया। श्वास प्रणाली का मॉडल बनाकर कक्षा 5 के अंशिका सिंह, शान्वि सिंह ने प्रस्तुत किया। गणित का जादू दिखाते हुए दर्शकों की उम्र बता देने वाला प्रोजेक्ट, भारत में बोली जाने वाली सभी अधिकृत 22 भाषाओं की प्रदर्शनी, हिन्दी व्याकारण के मात्राओं आदि का स्टॉल अतिथियेां को मोह रहा था। वहीं कुछ स्टॉल पर छात्र-छात्राएं अतिथियों, अभिभावकों से प्रश्नोत्तरी जैसा गेम खेलाकर उन्हें अपने स्तर से पुरस्कार भी देते नजर आये।
विद्यालय के निदेशक डॉ. आदित्य बिजय जैन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में व्यवहारिक ज्ञान को समझने में आसानी होती है। अभिभावकों, अतिथियेां के समक्ष प्रोजेक्ट के प्रदर्शन प्रस्तुत करने से बोलने में कॉन्फीडेन्स आता है।
प्राचार्या डॉ. सीपी जैन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों का मनोबल बढ़ता है, उनके मन की झिझक निःसंदेह कम होती है। साथ ही किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिक ज्ञान मिलता है और उन्हें समझ में आता है कि पुस्तकीय ज्ञान और व्यवहारिक ज्ञान के बीच कैसे सामन्जस्यस बनाया जाए।
भ्रमण कर रहे भाई ब्रह्मेश्वर ने प्राचीन सिक्कों और टाक टिकट के स्टाल को देखकर उसे अत्यन्त दुलर्भ संग्रह बताया। बक्सर से आये उद्योगपति अशोक पोद्दार ने बच्चों का हौंसला बढ़ाते हुए प्राकृतिक उर्जा को बढ़ावा देने के स्टॉल की सराहना किया।
वाईस प्रिंसिपल डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि विद्या महाकुम्भ के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बामपाली के बच्चों द्वारा भी स्टॉल लगाया गया था जिन्हें भी विद्यालय द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
अरिहन्त बिजय जैन ने बताया कि हेल्थ एण्ड एजुकेशनल सोसायटी के अन्तर्गत् संचालित इस ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय के सभी कार्यक्रमों में सोसायटी अन्तर्गत् ही संचालित जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज के छात्र-छात्राएं स्वयंसेवक के रूप में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें भी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।
सिद्ध बिजय और जिनवाणी जैन ने बताया कि इस महाकुम्भ में लगाये गये सभी स्टॉल के सभी प्रोजेक्ट शिक्षकों की निगरानी में छात्र-छात्राओं द्वारा स्वयं से बनाया गया है। इसके लिए छात्र-छात्राओं ने अथक प्रयास किया है।
अतिथियों में अजित राय, डॉ. अभिषेक आनन्द, डॉ. राखि अग्रवाल, मोहित जालान, डॉ. राजीव सिंह, मनोज जयसवाल, संचित अग्रवाल, आदेश जैन, रवि चन्द अग्रवाल, रेशू जैन, उज्ज्वल मिश्र, आशा अग्रवाल, प्राची जैन, श्रेयांसी जैन आदि उपस्थित थे।
विद्यालय के डॉ. सर्वेश कुमार, चतुरानन ओझा, राकेश पाठक, तबस्सुम बानो, करण राज, नेहा, श्रेया, शुभ्रकमल पाण्डेय, चन्दन सिंह, विनित, शालिनी, वेद प्रकाश, विकास, बेमिसाल, संगीता, शीतल, कविता, रागिनी, भारती, प्राची, पल्लवी, धमेन्द्र आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: