सिंध नदी के पुल पर युवक की संदिग्ध मौत, चार लोगों पर हत्या का मामला दर्ज, पुलिस जाँच मे जुटी
Автор: Inside Shivpuri
Загружено: 2026-02-10
Просмотров: 252
Описание:
नरवर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी रविन्द्र जाटव निवासी बारोल थाना डबरा जिला ग्वालियर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका छोटा भाई गुलशन जाटव 9 फरवरी की रात करीब 9–10 बजे घर से निकला था। देर रात लगभग 3–4 बजे सूचना मिली कि गुलशन की हत्या कर दी गई है। बाद में उसका शव नरवर मगरौनी रोड स्थित सिंध नदी पुल के पास मिला, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शिकायत में फरियादी ने गांव के ही सरमन कुशवाह, रवि कुशवाह, राकेश कुशवाह और हरविंदर सिंह पर हत्या करने का शक जताया है। पुलिस ने BNS की धारा 103(1) तथा अन्य प्रासंगिक धाराओं के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। शव कक पीएम मंगलवार शाम 4 बजे कराया गया हैं थाना प्रभारी के अनुसार, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आगे सुनिए क्या बोले मृतक के परिवारजन
#Narwar
#ShivpuriNews
#InsideShivpuri
#MurderCase
#CrimeNews
#MPNews
#NarwarPolice
#JusticeForGulshan
#SindhRiver
#BreakingNews
#MPPolice
#SCSTAct
#हत्या_मामला
#नरवर_खबर
#शिवपुरी_समाचार
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: