झारखंड
Автор: Preeti’s Kitchen Lab
Загружено: 2026-02-16
Просмотров: 99
Описание:
आज मैं बना रही हूँ झारखंड की फेमस पारंपरिक डिश धुस्का 😋
यह एक क्रिस्पी और सॉफ्ट देसी ब्रेकफास्ट रेसिपी है जो Jharkhand में बहुत लोकप्रिय है।
चावल ,उड़द दाल और चना दाल से बनने वाली यह रेसिपी बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम होती है। इसे आप आलू टमाटर की सब्जी या काले चने की घुघनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
अगर आपको देसी और ट्रेडिशनल रेसिपीज पसंद हैं तो वीडियो को पूरा देखें, लाइक करें और चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें ❤️
#Dhuska #JharkhandSpecial #IndianBreakfast #TraditionalFood #VillageStyleRecipe #PreetisKitchenLab
⸻
📝 सामग्री:
• 1 कप चावल
• ½ कप चना दाल
.1/4 उड़द दाल
• 2 हरी मिर्च
• 1 छोटा टुकड़ा अदरक
. 5-6 लहसून की कालियाँ
• ½ छोटा चम्मच जीरा
• ¼ छोटा चम्मच हल्दी
• स्वाद अनुसार नमक
• तलने के लिए तेल
⸻
👩🍳 बनाने की विधि:
1️⃣ भिगोना:
चावल और चना दाल और उड़द दाल को धोकर 5–6 घंटे या रातभर भिगो दें।
2️⃣ पीसना:
पानी निकालकर हरी मिर्च ,लहसून और अदरक के साथ थोड़ा मोटा पेस्ट पीस लें।
(बहुत पतला न करें, डोसा जैसा नहीं — थोड़ा गाढ़ा रहे)
3️⃣ मसाला मिलाएं:
पेस्ट में जीरा, हल्दी, नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
4️⃣ तलना:
कढ़ाई में तेल गरम करें।
एक करछी बैटर डालें और गोल आकार बनने दें।
मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें।
5️⃣ सर्व करें:
गरमा-गरम धुस्का को आलू टमाटर की सब्जी या काले चने की घुघनी के साथ परोसें।
⸻
🔥 परफेक्ट धुस्का टिप्स:
✔ बैटर ज्यादा पतला न हो
✔ तेल मीडियम गरम हो (बहुत तेज होगा तो अंदर से कच्चा रह सकता है)
✔ थोड़ा सा चावल ज्यादा डालेंगे तो ज्यादा क्रिस्पी बनेगा
रेसिपी पसंद ❤️ आये तो वीडियो को लाइक 👍 करे और मेरे चैनल “Preeti’s kitchen Lab “ को सब्सक्राइब कर के अपना प्यार ❤️ जरूर से दे ।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: