जयसिंहपुर -मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में संबोधित करते हुए विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि...
Автор: News 22 सबपे नजर सबकी खबर
Загружено: 2026-03-11
Просмотров: 10
Описание:
जयसिंहपुर/सुलतानपुर। शासन की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंगलवार को बरौंसा बाजार के पास स्थित बाग में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में चार विकास खंडों से आए कुल 389 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें 387 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ, जबकि मुस्लिम समुदाय के दो जोड़ों का निकाह पढ़वाया गया।
समारोह में सदर विधायक ने मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी के साथ नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर उनके सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन जयसिंहपुर विकास खंड के बरौंसा बाजार के पास स्थित बाग में जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह की देखरेख में किया गया। इसमें जयसिंहपुर, मोतिगरपुर, दोस्तपुर और कुरेभार विकास खंडों से आए जोड़ों ने भाग लिया।
हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करने वाले जोड़ों ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे का साथ निभाने का वचन दिया, जबकि मुस्लिम समुदाय के दो जोड़ों ने हाजी की मौजूदगी में निकाह कबूल किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है और यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सहारा बन रही है।
कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को प्रमाण-पत्र देकर विदा किया। इस अवसर पर मोतिगरपुर प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह, समाज कल्याण विभाग के सहायक विकास अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, खंड विकास अधिकारी श्याम नारायण चतुर्वेदी, कुरेभार प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत उर्फ सोनू, जयसिंहपुर प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार तिवारी, लेखा सहायक अनुज नेयर सहित बड़ी संख्या में वर-वधू पक्ष के परिजन उपस्थित रहे।
नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी शुरू करने के लिए एक जोड़ी पायल, बिछिया, रसोई का सामान, कूकर, कढ़ाही, ट्रॉली बैग, बाल्टी, दो गद्दे, कंबल, चादर, वधू के लिए पांच साड़ियां, श्रृंगार सामग्री, पांच किलो लड्डू और मेवा सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं भेंट की गईं।
कुरेभार विकास खंड के दिवाकर पट्टी पुल्लौने निवासी दिवाकर, जो दिव्यांग हैं, लाठी के सहारे विवाह समारोह में पहुंचे। उनका विवाह बेहड़ा निवासी रूपा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आए वर-वधू पक्ष के लोगों के लिए नाश्ते में पकौड़ी, कॉफी और मिठाई की व्यवस्था की गई। इसके अलावा मेहमानों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम स्थल पर बड़े तंबू लगाए गए थे और गर्मी से राहत के लिए पंखे, ठंडी हवा के यंत्र, पानी के टैंकर तथा नगर पालिका की ओर से अस्थायी शौचालय की व्यवस्था भी की गई थी।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: