उत्तराखंड की फेमस थेचौनी रेसिपी | Mooli Aloo ki sabji |Thechwani | Kumaon style mooli ka Thichoda
Автор: FoodzLife
Загружено: 2021-11-29
Просмотров: 45612
Описание:
#moolialookisabji #thechwani #foodzliferecipe #uttrakhandrecipe #thechoni #thichoda #winterspecialrecipe
उत्तराखंड की फेमस थेचौनी रेसिपी | Mooli Aloo ki sabji |Thechwani | Kumaon style mooli ka Thichoda
उत्तराखंड की फेमस मूली और आलू की थेचौनी या थिचवानी , स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। थिचवानी बनाने के लिए सबसे ख़ास होता है सिलबट्टे पर मूली और आलू को थींचना। थींचना एक खास किस्म की क्रिया होती है, जिसे हिंदी के कूटना शब्द के समतुल्य रख सकते हैं. अंग्रेजी में इसे क्रश करना कह सकते हैं. इस सब्जी को लोग खाना पसंद करते है कड़ाके की ठण्ड में गरमागरम चावल के साथ।
सामग्री
1 Radish(मूली)
2 medium Potato(आलू)
2 medium onion(प्याज़)
2 medium Tomato(टमाटर)
2 Green chilli(हरी मिर्च)
8 garlic cloves(लहसुन)
1/2 inch ginger(अदरख)
1 full tsp Coriander powder(धनिया पाउडर)
1/4 tsp chilli flakes(कुटा लाल मिर्च)
1/2 tsp kashmiri red chilli powder(कश्मीरी मिर्च)
1/2 tsp turmeric powder(हल्दी पाउडर)
1/4 tsp Garam masala powder(गरम मसाला पाउडर)
1/8 tsp or 2 pinch Asafoetida(हींग)
3 tsp salt(नमक)
2 tbsp mustard oil(सरसों का तेल)
1 tsp Hill mustard seeds/jakhiya(जाखिया)
1/2 tsp cumin seeds(ज़ीरा)
2 tbsp Fresh coriander leaves(ताज़ा हरा धनिया)
3 Glass of water(पानी)
विधि
एक मूली , दो आलू , दो टमाटर , दो प्याज लेकर उन्हें धुलकर साफ़ कर लें फिर छील लें।
आलू , मूली को सिलबट्टे पर थींच या कूट लें। यदि आपके पास सिलबट्टा नहीं है तो आप ओखली में भी कूट सकते है। आलू और मूली को कूट लेने से उसमे से जो स्टार्च निकलता है वह सब्जी को और स्वादिष्ट बना देता है।
कुटे हुए आलू , मूली को एक बाउल में शिफ्ट कर लें।
5 से 6 कली लहसुन, 2 हरी मिर्च , आधा इंच अदरक को मोटा कूट लें।
2 टमाटर , 2 प्याज को बारीक काट लें।
एक बाउल में मसाले तैयार कर लें -एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर , 1/4 tsp chilli flakes(कुटा लाल मिर्च) , 1/2 tsp kashmiri red chilli powder(कश्मीरी मिर्च) , 1/2 tsp turmeric powder(हल्दी पाउडर) , 1/4 tsp Garam masala powder(गरम मसाला पाउडर), 1/8 tsp or 2 pinch Asafoetida(हींग), 3 tsp salt(नमक) में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
एक कड़ाही में २ बड़े चम्मच सरसों का तेल गरम करेंगे। आप सरसो के तेल की जगह कोई भी तेल ले सकते है। तेल गरम होने पर 1/2 tsp cumin seeds(ज़ीरा) , 1 tsp Hill mustard seeds/jakhiya(जाखिया) मिला देंगे। २ लहसुन की कली को बारीक काटकर मिलाएंगे।
लहसुन का कलर चेंज होने पर दो बारीक प्याज डाल दें।
लहसुन अदरक का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर भून लें।
मसालों का पेस्ट और थोड़ा पानी मिला दें , धीमी आंच पर भून लें। 2 से 3 मिनट तक भूनें जब तक तेल मसालों के ऊपर न आ जाये।
दो टमाटर काटकर मिला दें और अच्छे से भून लें।
कुटी हुई मूली और आलू को मिलकर तेज आंच पर अच्छे से भून लें।
ग्रेवी अच्छी बने इसके लिए एक या दो बड़े चम्मच बेसन मिलाकर अच्छे से भून लें जब तक बेसन का कच्चापन दूर न हो जाये।
३ गिलास पानी मिलकर १२ मिनट तक धीमी आंच पर ढककर पका लें।
गैस बंद कर दें और सब्जी को हरी धनिया से गार्निश करें।
मूली आलू का थिचोडा बनकर तैयार है आप इसे गरमागरम चावल के साथ , रोटी या पराठे के साथ या पूड़ी के साथ भी खा सकते है। बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी बनकर तैयार होती है।
●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●
Join this channel to get access to perks:
/ @foodzlife
Please Follow Me On:
👍𝐅𝐚𝐜𝐞𝐛𝐨𝐨𝐤: / foodzlife
👍𝐅𝐚𝐜𝐞𝐛𝐨𝐨𝐤: / foxzlife
👍𝐅𝐚𝐜𝐞𝐛𝐨𝐨𝐤: / foodzlifeuma
📸𝐈𝐧𝐬𝐭𝐚𝐠𝐫𝐚𝐦: - / foodzlifeindia
Please Join our Facebook Group and share your Recipes and Ideas
👍𝐅𝐚𝐜𝐞𝐛𝐨𝐨𝐤 Group- / wo4tpoqf74uoht9j
👍𝐅𝐚𝐜𝐞𝐛𝐨𝐨𝐤 Group- / tizpqcrgcakmrdgn
Subscribe Our YouTube Channel
/ @foodzlife
/ @foxzlife
Pinterest- / foodzlife
🌐𝐖𝐞𝐛𝐬𝐢𝐭𝐞 𝐋𝐢𝐧𝐤- https://www.foodzlife.com/
👉𝐑𝐄𝐋𝐀𝐓𝐄𝐃 𝐋𝐈𝐍𝐊𝐒:
• अचार रेसिपीज | Pickle Recipes by foodzlife
• " Foodzlife: Video Playlist Showcase"
• नाश्ता रेसिपीज /Nashta Recipes
• Drinks
• स्नैक्स और स्टार्टर्स / Snacks & Starters ...
• नॉनवेज रेसिपीज | Non-Veg Recipes
• Chutney & Sauce Recipes
• Breakfast & Brunch Recipes
• Street Food & Breakfast Recipes
• Papad chips and fryums recipes | पापड़ चिप्...
• किचन टिप्स और ट्रिक्स | Kitchen Tips & Tricks
Disclaimer: The information provided here is for general purpose only and has been tried after due research from various sources. All information are provided in good faith, however, we make no representation of guarantee of any kind, whether express or implied. This video and description may contain affiliate links, for which there are no additional or hidden charges.
********************************
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: