CM YOGI द्वारा प्रदेश भर में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
Автор: DD News UP
Загружено: 2022-04-25
Просмотров: 10
Описание:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली की सर्वाधिक आवश्यकता होती है। ऐसे में रोस्टर के अनुसार अबाधित विद्युत आपूर्ति होनी चाहिए। उन्होंने ऊर्जा विभाग को रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए जरूरी व्यवस्था अविलम्ब की जाए। राज्य सरकार प्रदेश में 24×7 अबाधित बिजली आपूर्ति के लिए संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री कई क्षेत्रों में रोस्टर के अनुरूप बिजली आपूर्ति न होने की शिकायतों के दृष्टिगत ऊर्जा विभाग की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्युत की अबाधित आपूर्ति के लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था की जाए। ट्रांसफॉर्मर के खराब होने अथवा तार आदि के टूटने की स्थिति में बिना विलम्ब समस्या का समाधान किया जाए। ऊर्जा विभाग व पावर कॉर्पाेरेशन यह सुनिश्चित करें कि पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुरूप सभी क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति हो। इसके लिए जो भी व्यवस्था करनी जरूरी हो, अविलम्ब की जाए। व्यापक जनहित के इस विषय में यू0पी0पी0सी0एल0 की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली उत्पादन के लिए कोयले की उपलब्धता सतत् बनाए रखी जाए। अभी हमारे पास कोयले की कमी नहीं है।
Follow us on :
Twitter - / ddnewsup
Website - https://www.ddnews.gov.in/
Facebook - https://www.facebook.com/profile.php?...
हमारे इस चैनल DDNEWSUP को यहां जाकर सब्सक्राइब करें-
/ @ddnewsup
Повторяем попытку...

Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: