ycliper

Популярное

Музыка Кино и Анимация Автомобили Животные Спорт Путешествия Игры Юмор

Интересные видео

2025 Сериалы Трейлеры Новости Как сделать Видеоуроки Diy своими руками

Топ запросов

смотреть а4 schoolboy runaway турецкий сериал смотреть мультфильмы эдисон
Скачать

सागर स्मार्ट सिटी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया | sagar smart city |

Автор: Gandhi vichar news

Загружено: 2021-06-27

Просмотров: 52

Описание: माननीय मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह जी द्वारा स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत 48 वार्डों में पार्को एवं प्ले एरिया के निर्माण एवं पुनर्विकास कार्यों का किया गया भूमिपूजन
--
राउंड थ्री की 30 स्मार्ट सिटीज में देश में दूसरे स्थान पर आये सागर को हम सब मिलकर और ऊंचाई पर पहुचायेंगे : माननीय मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह

सागर दिनांक/26.06.2021/

माननीय मंत्री-नगरीय विकास एवं आवास विभाग म.प्र.शासन, श्री भूप्रेन्द्र सिंह जी के कर कमलों द्वारा नगर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, निगमयुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी श्री आर पी अहिरवार, सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत एवं अन्य जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्मार्ट सिटी योजना अंर्तगत 48 वार्डों में पार्को एवं प्ले एरिया के निर्माण एवं पुनर्विकास कार्यों का भूमिपूजन अम्बेडकर नगर वार्ड के अम्बेडकर पार्क में किया गया।

माननीय मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह जी ने यहां लगभग 11.56 करोड रू. की लागत से शहर के विभिन्न वार्डों में स्थल उपलब्धता अनुसार 48 पार्को एवं प्ले एरिया के निर्माण एवं पुनर्विकास कार्यों का भूमिपूजन कर सम्बोधित करते हुए कहा की हम सब के लिए अति प्रसन्नता की बात है की देश की 100 स्मार्ट सिटीज में तीसरे राउंड में चयनित 30 स्मार्ट सिटीज में से सागर ने दूसरा स्थान पाया। इसकी आप सभी को बधाई देता हूं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं हमारे प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने सागर को 100 स्मार्ट सिटीज में चयनित किया। यहां के जनप्रतिनिधियों, अधिकारीयों और आप सब की मेहनत से सागर ने यह स्थान पाया है। हम सब प्रयास करेंगे की सागर को स्मार्ट बनाने हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें और आने वाले समय में सागर और ऊंचा स्थान प्राप्त करायें। इन 48 पार्को एवं प्ले एरिया के निर्माण से प्रत्येक वार्ड के नागरिकों को अपने घर के पास ही परिवार, बच्चों एवं दोस्तों के साथ प्रसन्नता से पार्क का आनंद लेने के साथ ही स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पार्कों के निर्माण से शहर में हरियाली का स्तर भी बढ़ेगा। स्वच्छ वायु के साथ शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।

हम अभी कोरोना महामारी संकट से निकले है जो की अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। कोरोना फिर से न फैले इसके लिए वैक्सीनेशन महा अभियान चलाया जा रहा है आप सभी अपना व अपने परिवार जन का वैक्सीनेशन अवश्य करायें और सागर को शतप्रतिशत वैक्सीनेटेड बनायें। हड़ली जैसे पिछड़े और आदिवासी बहुल गाँव ने सर्वप्रथम शतप्रतिशत वैक्सीनेशन कराया है।

विधायक श्री जैन ने कहा की सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर के 48 वार्डों में निर्मित एवं पुनर्विकसित किये जाने वाले पार्को एवं प्ले एरिया के निर्माण कार्य की शुरुआत सागर के सबसे अंतिम वार्ड अंबेडकर नगर में बने अम्बेडकर पार्क के भूमिपूजन के साथ की जा रही है। स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत सागर के सभी 48 वार्डों मे अत्याधुनिक उपकरणों सहित पार्क एवं प्ले एरिया का निर्माण सागर स्मार्ट सिटी द्वारा किया जायेगा। जिनमें ओपन जिम, बच्चों के खेलने हेतु झूले स्लाइड्स, सुंदर हरियाली, फाउंटेन, बैठने हेतु बैंच, लाईटिंग, महिला, पुरूष एवं दिव्यांगों हेतु अलग-अलग टाॅयलेट्स आदि सुविधाएं स्थल उपलब्धता अनुसार दी जायेंगी। मॉर्निंग वॉक करने के लिए जॉगिंग ट्रैक /वॉक-वे का निर्माण किया जायेगा। इसके साथ ही शहर में 50000 पौधों के रोपण का संकल्प भी सभी के साथ लिया।

निगमयुक्त श्री आर पी अहिरवार ने कहा की हमारे सागर शहर में हवा में पाये जाने वाले धूल मिट्टी के कड़ों का आँकालन पार्ट्स पर मिलियन में लगभग 120 था जो की यहां हो रहे पार्क निर्माण एवं पौधारोपण के कारण घट कर कम हुआ है। इन पार्को के निर्माण से जहाँ नागरिकों को सुन्दर सुव्यवस्थित स्मार्ट पार्क मिलेंगे वही वातावरण स्वच्छ रखने में भी मदद मिलेगी। इन पार्को में स्थल उपलब्धता अनुसार स्पोर्ट्स फेसलिटी लॉन, वर्टीकल फ्लॉवर गार्डन, फाउंटेन, लाइटिंग, ओपन एयर थिएटर, पिकनिक एरिया, गजेंबो, किड्स प्ले एरिया, वॉक - वे, बच्चों के खेलने के लिए किड्स प्ले एरिया, योगा एंड अरोबिक्स एरिया, जेन गार्डन और हर्बल गार्डन बनाया जायेगा। जिन वार्डों में जगह कम है उनमे स्थल उपलब्धता अनुसार वॉलीबॉल, बैडमिंटन, खो-खो आदि खेलों हेतु सुव्यवस्थित प्ले एरिया तैयार किये जायेंगे।

सागर स्मार्ट सिटी सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत ने भूमिपूजन कार्यक्रम में आभार प्रकट किया।

#hindinews | #Breakingnews | #watch | #video | #smart city



news,breaking news,hindi news,news portal,politics,db live ,current affairs,news live,news today,news 7,news india,news aaj tak,live india tv, dblive, db news, hindi news live,hindi news,bulletin,latest,news,todays news, bulletin,vaccination,corona,vaccine, covid-19,pm modi,gandhi vichar news,new video,
gandhi vichar news netwark, sagar news, top news,news express,news 2021 corona news,lockdown news, smart city sagar, sagar smart city


facebook :
  / gv-news-gandhi-vichar-news-100443912254354  

Instagram :   / gandhivicharnews  

twitter :https://twitter.com/VicharGandhi?s=08

Не удается загрузить Youtube-плеер. Проверьте блокировку Youtube в вашей сети.
Повторяем попытку...
सागर स्मार्ट सिटी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया | sagar smart city |

Поделиться в:

Доступные форматы для скачивания:

Скачать видео

  • Информация по загрузке:

Скачать аудио

Похожие видео

© 2025 ycliper. Все права защищены.



  • Контакты
  • О нас
  • Политика конфиденциальности



Контакты для правообладателей: [email protected]