बुन्देली आइडल 2.0 की फाइनल विजेता हमारे छतरपुर जिले के लवकुशनगर के रामप्रसाद प्रजापति जी की पुत्री..
Автор: Hargovindra prajapati
Загружено: 2025-09-08
Просмотров: 3638
Описание:
बुन्देली आइडल 2.0 की फाइनल विजेता हमारे छतरपुर जिले के लवकुशनगर के रामप्रसाद प्रजापति जी की पुत्री मुस्कान प्रजापति एवं बुंदेली समागम-2025 की विजेता बुंदेलखंड की शान बुन्देली गायिका मुस्कान प्रजापति उर्फ ( माधवी ) बनी है, उन्हें पुरस्कार स्वरूप ₹100000 का चेक भी प्रदान किया गया, मुस्कान प्रजापति जी को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। 💐💐💐🥰
लवकुशनगर की बेटी मुस्कान प्रजापति उर्फ माधवी बनीं बुंदेली आइडल की विजेता
लवकुशनगर। पूरे बुंदेलखंड के लिए आज का दिन गर्व का दिन है। लवकुशनगर की बहन मुस्कान माधवी ने अपने हुनर और मेहनत के दम पर बुंदेली आइडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है।
उनकी इस उपलब्धि से न केवल लवकुशनगर, बल्कि पूरे बुंदेलखंड का नाम रोशन हुआ है। स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हम सबके लिए गर्व का क्षण है।
मुस्कान माधवी की इस सफलता ने क्षेत्र के युवाओं को भी नई प्रेरणा दी है। जगह-जगह बधाइयाँ दी जा रही हैं और लोग इसे लवकुशनगर की ऐतिहासिक उपलब्धि मान रहे हैं।
muskan prajapati
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: