Jaipur: 'दरगाह की छत' पर Baba Balmukund Vs Amin Kagzi! छावनी बना Chandpole, Jaipur में बड़ा बवाल!
Автор: Rajasthan Tak
Загружено: 2026-02-08
Просмотров: 26329
Описание:
Jaipur: 'दरगाह की छत' पर Baba Balmukund Vs Amin Kagzi! छावनी बना Chandpole, Jaipur में बड़ा बवाल!
जयपुर का ऐतिहासिक चांदपोल इलाका उस वक्त अचानक चर्चा के केंद्र में आ गया, जब एक दरगाह की छत के निर्माण को लेकर शुरू हुआ मामूली-सा विवाद देखते ही देखते सियासी संग्राम में बदल गया। धर्म, नियम और राजनीति तीनों के मेल ने माहौल को इतना गरमा दिया कि पुलिस-प्रशासन को अलर्ट मोड पर आना पड़ा।
दरअसल, दरगाह की छत पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण को अवैध बताते हुए सवाल खड़े किए और कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल पर बिना स्पष्ट अनुमति के निर्माण नियमों के खिलाफ है। उन्होंने मौके पर ही इसकी जांच की मांग की और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने को कहा।
इधर, भाजपा विधायक की मौजूदगी की खबर मिलते ही कांग्रेस विधायक अमीन कागजी भी वहां पहुंच गए। कागजी ने पलटवार करते हुए कहा कि यह निर्माण विधायक कोष से स्वीकृत राशि से कराया जा रहा है और इसमें कोई अनियमितता नहीं है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनके स्तर पर क्षेत्र में मंदिर निर्माण जैसे कार्य भी विधायक कोष से कराए गए हैं, इसलिए किसी एक धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर अलग नजरिया अपनाना उचित नहीं होगा।
दोनों विधायकों के आमने-सामने आते ही समर्थकों की भीड़ भी जुटने लगी, नारेबाजी, बहस और आरोप-प्रत्यारोप के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया, क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई और दोनों पक्षों को समझाइश देकर हालात काबू में लिए गए। वही किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियातन कड़ी निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया हैं।
#RAT049
राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/
--------
About the Channel:
Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan
Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: / rajasthantakofficial
Twitter: / rajasthan_tak
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: