सोनी और कैलाश दोनों के बच्चे अनाथ हो गए, दो प्रेमियों को ज़िंदा जलाने वाली कहानी...
Автор: Rajasthan Tak
Загружено: 2025-12-03
Просмотров: 30164
Описание:
प्यार… जो जिंदगी को रंग देता है, लेकिन जब उसी प्यार की राह में नफरत की आग भड़क उठे, तो अंत इतना खौफनाक हो जाता है कि रूह कांप उठे. जयपुर के दूदू में कैलाश और सोनी के इश्क का भी कुछ ऐसा ही रिश्ता था, लेकिन उनकी मंज़िल मौत बन गई. खेत की एक झोपड़ी में दोनों को जिंदा जला दिया गया… और अब सिर्फ राख नहीं, पीछे 2-2 मासूम बच्चों का रोता हुआ भविष्य बचा है. एक दिन पहले कैलाश ने दुनियां को अलविदा कह दिया तों वही आज सोनी भी जिंदगी से जंग हार गई। जयपुर से सटे दूदू में प्रेमी-प्रेमिका को उस वक्त आग के हवाले कर दिया गया था, जब वो खेत में मचान के पास बनी एक झोपड़ी में मिल रहे थे. कथित प्रेमी जोड़े को मृतक महिला सोनी के जेठ और ससुर ने आग के हवाले किया था. दरअसल मौखमपुरा थाना इलाके के बाडोलाव गांव में शुक्रवार रात करीब 2 बजे सोनी अपने प्रेमी कैलाश मिलने खेत में गई थी, दोनों खेत में बनी एक झोपड़ी में थे, एक दूसरे की बाहों में बाहें डालकर बैठे थे, इस दुनिया से बेखबर थे, एक दूसरे साथ जीने मरने की कसमें खा रहे थे, तभी सोनी के चचिया ससुर और उसके जेठ ने दोनों को तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया. पता चला है कि कैलाश और सोनी के ससुराल वाले रिश्तेदार तो थे, लेकिन दोनों के परिवार में पिछले कुछ वक्त से रंजिश भी चल रही थी। हालांकि मृतक कैलाश गुर्जर के परिजनों का आरोप है कि जब दोनों परिवार में पहले से इतना झगड़ा है तों प्यार कैसे पनप सकता है, जबकि दोनों परिवार एक दूसरे का मुंह तक नहीं देखना चाहते थे. ऐसे में उनका आरोप है कि महिला सोनी गुर्जर को मोहरा बनाकर कैलाश को जिंदा जलाया गया है. हालांकि इसके पीछे इनसाइड स्टोरी को खंगाले तों सामने आया कि करीब सालभर पहले सोनी के जेठ के लड़के और कैलाश के भाई की लड़की ने लव मैरिज की थी. इसी वजह से दोनों परिवारों में रंजिश पैदा हो गई थी. सोनी के जेठ और उसके ससुराल के बाकी लोगों को अब सोनी के इश्क की आड़ में अपने रिश्तेदारों से भी बदला लेने का अच्छा मौका मिल गया था. कैलाश को तो मौत के घाट उतारा ही गया, साथ ही सोनी को भी आग के हवाले कर दिया. सोनी छह साल पहले ही विधवा हो गई थी, उसके दो बच्चे भी हैं, जब कि कैलाश पहले से ही शादीशुदा है और उसके भी दो बच्चें है. इसके बावजूद जब दोनों मिले तो एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे, जिसका अंजाम बेहद खौफनाक रहा. हालांकि कथित प्रेमी जोड़े के दो-दो बच्चें बेसहारा हो चुके हैं, जो इंसाफ की उम्मीद लगाकर बैठे हैं।
#rajasthanlatestnews #jaipur #jaipurnews
राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/
--------
About the Channel:
Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan
Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: / rajasthantakofficial
Twitter: / rajasthan_tak
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: