श्रीमद भगवद गीता के अनमोल विचार | Bhagavad Gita Quotes In Hindi
Автор: Quotes विचार
Загружено: 2023-03-30
Просмотров: 241
Описание:
श्रीमद भगवद गीता के अनमोल विचार | Bhagavad Gita Quotes In Hindi
श्रीमद् भगवद् गीता के अनमोल वचन, भगवत गीता का सार, भगवत गीता के विचार, श्रीमद्भागवत गीता का उपदेश इन हिंदी, Bhagvat Geeta quotes in hindi
Bhagavad Gita Quotes in Hindi – श्रीमद भगवद गीता हिंदुओं का एक ऐसा सर्वश्रेष्ठ धर्मग्रंथ है, जो की हम लोगों को एक सही दिशा में जाने के लिए प्रेरित करती है।
भागवत गीता लोगों को सही दिशा में मार्गदर्शन करती है और उन्हें गलत रास्ते में जाने से रोकती है। इसमें जो उपदेश बताए गए है वो भगवान श्री कृष्ण ने स्वयं कुरूक्षेत्र के युद्ध के दौरान अर्जुन को बताए थे।
तो आइए पढ़ते है आज की इस वीडियो में Bhagavad Gita Quotes in Hindi के बारे में, जो कि आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित करते है।
भगवत गीता में सनातन धर्म की नीतियों का स्पष्ट वर्णन है। गीता में अठारह अध्याय और सात सौ श्लोक हैं।इसी ज्ञान रूपी महासागर की कुछ बूंदें सार के रूप में यहां प्रस्तुत की गई हैं। इन बूंदों को ग्रहण करके आप अपने जीवन को आशाओं से भरें और सुख एवं संपन्नता से परिपूर्ण जीवन जीयें।
महाभारत के युद्ध के समय कुरुक्षेत्र की रणभूमि में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जो उपदेश दिया है उन्हीं उपदेशों का संकलन है श्रीमद्भगवदगीता। असल में, यह उपदेशों का संकलन प्रश्न और उत्तर के रूप में है। अर्जुन कई प्रश्नवाचक चिन्हों के भंवर में फंसे हुए होते हैं और भगवान श्रीकृष्ण इन्हीं प्रश्नों का उत्तर देते हुए अर्जुन को इस चक्रव्यूह से बाहर निकालते हैं।
भगवत गीता ही है जो आधुनिक युग में समस्याओं से घिरे हुए मनुष्य को एक कर्मशील जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है । गीता ऐसे प्रेरणादायक संदेशों का महासागर है जो जीवन से निराश मनुष्य को आशाओं से भर देती है। ठीक उसी प्रकार, जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन की निराशाओं को दूर किया और उसे युद्ध लड़ने के लिए प्रेरित किया। आज की इस भागती दौड़ती ज़िन्दगी में मानव को, उसके मन को, उसकी आत्मा को अगर कोई शांत, स्थिर और प्रसन्नचित रख सकता है तो वह है।
” श्रीमद्भगवदगीता ”
नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावकः।
न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुतः॥
अर्थात् -: आत्मा को शस्त्र काट नहीं सकते और न अग्नि इसे जला सकती है जल इसे गीला नहीं कर सकता और वायु इसे सुखा नहीं सकती।
#bhagavadgita #bhagavadgitaquotes #bhagwatgeetainhindi #bhagwatgeetaquotation #quotesvichar #bhagavadgitamotivationalquotes #hindiquotes #BhagavadGitaQuotesInHindi
► Quotes Vichar में आपको दुनिया के महान लोगों के बहुमूल्य विचार मिलेंगे।
मोटिवेशनल और इन्स्पिरिंग कोट्स के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लें।
You can use and share these beautiful life-changing quotes and videos as your WhatsApp status.
इस वीडियो को देखने के लिए धन्यवाद!
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: