लोकेशन धार मध्य प्रदेश महिला बाल विकास परियोजना की प्रवेक्षक को रिश्वत लेते किया रंगे हाथों गिरफ्तार
Автор: Jhabua mp news24
Загружено: 2025-06-03
Просмотров: 41
Описание:
लोकेशन धार मध्य प्रदेश
महिला बाल विकास परियोजना की प्रवेक्षक को रिश्वत लेते किया रंगे हाथों गिरफ्तार
इस्लामुद्दीन मुल्तानी झाबुआ एमपी न्यूज़ 24 धार
बाग में पदस्थ परियोजना पर्यवेक्षक को लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा
विजुअल // आज धार जिले के कुक्षी थाना अंतर्गत निसरपुर में आज इंदौर लोकायुक्त की टीम ने रिश्वतखोरी के एक मामले में
महिला एवं बाल विकास विभाग, बाग की पर्यवेक्षक को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम है श्रीमती पुष्पा बेनल, जो वर्तमान में पर्यवेक्षक के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभारी परियोजना अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं।यह कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के सख्त निर्देशों के बाद की गई। शिकायतकर्ता, सुश्री सुशीला बघेल, ग्राम भमोरी की रहने वाली हैं और राधाकृष्ण स्व-सहायता समूह की संचालिका हैं। यह समूह आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन तैयार करने और वितरित करने का कार्य करता है।सरकार द्वारा स्व-सहायता समूह को इस कार्य के लिए हर महीने ₹9,000 की राशि प्रदान की जाती है, जो सीधे समूह के खाते में जाती है। लेकिन आरोपिया पुष्पा बेनल ने मार्च और अप्रैल 2025 की राशि खाते में डलवाने तथा मई माह की राशि जारी करने के एवज में सुशीला बघेल से कुल ₹6,000 की रिश्वत की मांग की।इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, लोकायुक्त इंदौर के पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सहाय के मार्गदर्शन में शिकायत का सत्यापन किया गया और आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप दल गठित किया गया। आज ट्रैप कार्रवाई के दौरान, आरोपिया पुष्पा बेनल को ₹4,000 की रिश्वत लेते हुए निसरपुर से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है,इस कार्रवाई में शामिल टीम उप पुलिस अधीक्षक आनंद चौहान के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम में आरक्षक विजय कुमार, अनिल परमार, चेतन सिंह परिहार, कमलेश तिवारी, महिला आरक्षक श्रीमती सोनम चतुर्वेदी तथा वाहन चालक शेरसिंह ठाकुर शामिल रहे।
बाइट डीएसपी आनंद चौहान लोकायुक्त
इस्लामुद्दीन मुल्तानी झाबुआ एमपी न्यूज़ 24 धार
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: