बागी Sanjeev Singh की जीत, सिंह मेंशन का उदय; खतरे में Dhullu Mahto का किला?
Автор: The Fourth Pillar
Загружено: 2026-03-01
Просмотров: 18200
Описание:
About Video : बागी Sanjeev Singh की जीत, सिंह मेंशन का उदय; खतरे में Dhullu Mahto का किला?
धनबाद मेयर चुनाव में बागी संजीव सिंह ने फाइनली बाज़ी मार ली. लगातार बढ़त हासिल करने के बाद आखिरकार बिना पार्टी समर्थन के ही संजीव सिंह ने कुर्सी पर अपना कब्ज़ा जमा लिया. हालांकि, धनबाद मेयर का चुनाव जीतना केवल कुर्सी पर कब्ज़ा जमाने भर महदूद नहीं है, बल्कि नये सिरे से सिंह मेंशन को धनबाद की राजनीति के केंद्र बिंदु में स्थापित करना भी है. सिंह मेंशन का खोया हुआ वर्चस्व एक बार फिर दस्तक दे रहा है. इस आहट से एक तरफ जश्न का माहौल है, तो वहीं दूसरी तरफ दहशत का. डर का माहौल सबसे ज्यादा सिंह मेंशन के वर्चस्व को खत्म कर अपना दबदबा हासिल करने वाले सांसद ढुल्लू महतो में है. उन्हें डर है कि सिंह मेंशन की बढ़ती लोकप्रियता और पुनः उदय से उनका गढ़ा किला ध्वस्त हो सकता है. उनके राजनीतिक भविष्य पर खतरा मंडरा सकता है. भय का माहौल सिंह मेंशन के विरोधी परिवार रघुकुल में भी है. डर इस बात का कि कहीं जनता पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की दर्दनाक हत्या को भूल तो नहीं गयी? कहीं अदालत के साथ-साथ जनता ने भी संजीव सिंह को आरोपों से मुक्त तो नहीं कर दिया? कहीं रघुकुल के पक्ष में आयी सहानुभूति समय के साथ धूमिल तो नहीं हो गयी?
संजीव सिंह की इस ताबड़तोड़ जीत के कई पहलू हैं, जिनपर आज हम बिल्कुल विस्तार से चर्चा करेंगे, सबसे पहले जोहार, नमस्कार, मैं हूं अंशु, और आप देखना शुरू कर चुके हैं दि फोर्थ पिलर लाइव.
लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार धनबाद मेयर चुनाव का परिणाम सबके समक्ष है. भाजपा के बागियों की लड़ाई में झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह आगे निकल गये. भाजपा से बगावत कर झामुमो का दामन थामने वाले चंद्रशेखर अग्रवाल को मात देकर भाजपा के ही बागी नेता संजीव सिंह ने ऐतिहासिक जीत हासिल की
Rebel Sanjeev Singh has finally won the Dhanbad mayoral election. After steadily gaining ground, he finally secured the seat without party support. However, winning the Dhanbad mayoral election is not just about securing the seat, but also about re-establishing Singh Mansion as the centerpiece of Dhanbad politics. Singh Mansion's lost dominance is once again at the door. This news has sparked celebrations, while panic is also felt. MP Dullu Mahato, who established his own dominance by dismantling Singh Mansion's dominance, fears that Singh Mansion's growing popularity and resurgence could shatter his fortress. His political future could be threatened. Fear also pervades Singh Mansion's rival family, the Raghukul clan. The fear is that the public has forgotten the tragic murder of former Deputy Mayor Neeraj Singh. The court, along with the public, has acquitted Sanjeev Singh of the charges. Has the sympathy for the Raghu clan faded over time?
There are many aspects to Sanjeev Singh's landslide victory, which we will discuss in detail today. First, greetings. I'm Anshu, and you've already started watching The Fourth Pillar Live.
After a long wait, the results of the Dhanbad mayoral election are finally out. Former Jharia MLA Sanjeev Singh has emerged ahead in the battle of BJP rebels. Rebel BJP leader Sanjeev Singh achieved a historic victory by defeating Chandrashekhar Agarwal, who had rebelled against the BJP and joined the JMM.
The Fourth Pillar About :
द फोर्थ पिलर के पन्ने पर आप पहुंचे हैं, हमें खूब अच्छा लगा. ये वातानुकूलित कमरे और निगम संस्कृति (कॉर्पोरेट कल्चर) से भागे हुए लड़के- लड़कियां हैं. जिन्हें मेट्रो सिटी के धुंधलके से छिप जाने वाले गांव-गरान के मसलों ने खींच लाया है. ये बुलेट मोटर साइकिल और डबल डेकर बस पर चढ़कर बजट और चुनावी नतीजों पर शोर मचाना नहीं जानते. पर साफ़ शब्दों में बाबा की बीड़ी का दाम कितना बढ़ा और चाची को तेल अब कितने में मिलेगा या रहमान की गाड़ी का पेट्रोल कितना और क्यों बढ़ा ये साफ़ शब्दों में बताना जानते हैं. शिक्षा पर सवाल हो या दहेज की मांग हो, ये जनताना सवालों पर मुकम्मल वार करना जानते हैं. ये भागे हुए लड़के-लड़कियां हैं जो किताब के सफ़हों से पत्रकारिता का मसाल जलाना जानते हैं.
हमारे अन्य ठिकाने
Website : https://thefourthpillar.live/
Facebook Link : / thefourthpillartfp
Instagram Link : / thefourthpillarnews
Twitter Link : / fourthpillartrf
#jharkhand #jharkhandnews #jharkhandnewstoday #hemantsoren #jharkhandsamachar #jharkhandnewsupdate #DhanbadMayor #SanjivSingh #SinghMansion #JharkhandPolitics #DhulluMahto #DhanbadNews #Coalfield #Jharia #PoliticalUpdate #TheFourthPillar #BreakingNewsJharkhand #SinghMansionVsRaghukul
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: